उदयपुर। दो दिन पहले हुई एक युवक की हत्या का मामला तूल पकडता
जा रहा है। मृतक के परिजनों आज फिर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर
कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में समाजजन कलेक्ट्री पर
जमा हुए। पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश जताया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं दूसरे दिन भी मृतक के शव
को लेने को परिजन सहमत नही हुये। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने अतिरिक्त
जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार
करने के साथ ही जेल में बंद मृतक के बेकसूर पिता को रिहा करने की गुहार की।
प्रदर्शन कर रहे लोगो ने इस पूरे मामले में अंबामाता थाना पुलिस पर
अपराधियों से मिले होने का भी गंभीर आरोप लगाते हुए ढिलाई बरतने का आरोप
लगाया।
दरअसल दो दिन पूर्व ही आपसी रंजिश के चलते सरेराह अज्ञात युवकों ने
गजेन्द्र छापरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आपको बता दे कि करीब एक
माह पहले ही मृतक जमानत पर जेल से बाहर आया था।
उज्जैन में लहसुन की फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या
बिहार की बाल विवाह पीड़िता ने की कर्नाटक में खुदकुशी
दिल्ली में पुलिस को मिले दो शव, शवों पर था चाकू का घाव
Daily Horoscope