• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खुशहाल गांव-खुशहाल जिला की भावना से कार्य किया : सरोज बंसल

Worked in the spirit of a prosperous village, a prosperous district: Saroj Bansal - Tonk News in Hindi

टोंक। जिला प्रमुख सरोज बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में साधारण सभा की बैठक राष्ट्रगीत वंदेमातरम के गायन के बाद विधिवत रुप से शुरु हुई। जिला प्रमुख ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सभी को साथ लेकर जिले के ग्रामीण विकास के हर संभव प्रयास किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूर्तरुप देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्य किया गया। प्लास्टिक मुक्त टोंक जिला, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राजीविका, स्वामित्व योजना में जिले में अभूतपूर्व कार्य किए गए। खुशहाल गांव-खुशहाल जिला की भावना से हर पात्र व्यक्ति को ग्रामीण विकास की योजनाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, सीईओ परशुराम धानका, प्रधान देवली बनवारी लाल जाट, प्रधान उनियारा फूलबाई मीना जिला परिषद सदस्य एवं अधिकारी मौजूद रहें। जिला प्रमुख ने कहा कि इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से महिला, युवा एवं वंचित वर्ग को जोडऩे का कार्य किया गया। उन्होंने विकास अधिकारियों से कहा कि जिला परिषद मद से जनहित के विकास कार्यो की जो भी सेंशन निकाली गई है, उनके काम तय समय में पूरे कराएं जाएं। जो काम किसी कारण से किया जाना संभव नही हो, उन्हें निरस्त कर रिपोर्ट भिजवाएं, ताकि दूसरे काम सेंशन किए जा सकें।
जिला प्रमुख ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबंल पखवाडा 2025 एवं ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणजनों के रजिस्ट्री, पटटे, गिरदावरी, कुर्रेजात, विभाजन, नामांतरण प्रमाण पत्र और अन्य विभिन्न कार्यो के साथ ही पात्र व्यक्ति और परिवारों को बड़े स्तर पर जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिया गया। जिला प्रमुख ने अपने 5 साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद गत बैठक की पालना रिपोर्ट पर चर्चा कर जिला परिषद के सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के उठाए गए मुददों पर अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण विकास एवं पंजायतीराज कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक कार्यो का अनुमोदन कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Worked in the spirit of a prosperous village, a prosperous district: Saroj Bansal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: worked, spirit, prosperous, village, district, saroj bansal, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved