• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दूनी की कृष्णा कॉलोनी में जलभराव से नाराज महिलाओं ने किया सड़क जाम

Women angry with waterlogging in Krishna Colony of Duni blocked the road - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले के दूनी नगर पालिका क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने मंगलवार सुबह दूनी-सरोली रोड पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने सड़क पर पत्थर डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया और नगर पालिका व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर दूनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई बद्रीलाल यादव, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व पुलिस जाप्ते ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाइश दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिलाओं ने जाम हटाया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि रविवार रात हुई तेज बारिश के बाद कॉलोनी के कई हिस्सों में पानी भर गया था। बरसाती पानी कई मकानों में भी घुस गया, जिससे लोगों को रातभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। कॉलोनी की गलियां भी जलमग्न हो गईं। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। महिलाओं ने बताया कि सोमवार को भी नगर पालिका के जेईएन व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जेसीबी मशीन से पानी निकासी की कोशिश की गई थी, लेकिन सोमवार रात फिर तेज बारिश हुई और कॉलोनी में दोबारा पानी भर गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा धरना-प्रदर्शन करेंगी। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। फिलहाल कॉलोनी में जगह-जगह पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women angry with waterlogging in Krishna Colony of Duni blocked the road
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women angry, waterlogging, krishna colony, duni blocked, the road, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved