• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वन्दे मातरम, समृद्धि का मंत्र : आत्मनिर्भर भारत

Vande Mataram, the Mantra of Prosperity: Self-Reliant India - Tonk News in Hindi

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन टोंक। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को कृषि ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अन्य कलाकारों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में दिशा कमेटी एवं जिला आयोजना समिति के सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता, सीईओ परशुराम धानका, एडीएम रामरतन सौकरिया,उपखंड अधिकारी टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया, कोषाधिकारी हरीश लालावत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलजार बाग की प्राचार्य हिना कौसर, कुसुम विजय समेत अन्य मौजूद थे। पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुलजार बाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहना की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य पेश किया गया। राउमावि. सीटी नं. 12 द्वारा इतिहास का मै आईना हूं पर सामूहिक नृत्य, आइएनए टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी टोंक द्वारा ब्लाइंड वर्ल्ड कप पर सामूहिक प्रस्तुति, विवेकानन्द पब्लिक स्कूल टोंक द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुति दी, भैया शिक्षा समिति टोंक ने देश नही मिटने दूंगा पर प्रस्तुति दी, पीएमश्री महात्मा गांधी राज वि गुलजार बाग टोंक ने भगत सिंह की वीर गाथा पर प्रस्तुति दी।
सनशाईन ग्लोबल स्कूल टोंक ने नारी शक्ति थीम पर सामूहिक नृत्य, राबाउमावि कोहना ने हर घर तिरंगा पर सामूहिक नृत्य, ड्रीम्स डांस स्टूडियो टोंक ने देश भक्ति डांस ड्रामा पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति, पन्नाधाय आवासीय विद्यालय वजीरपुरा एवं आइएनए संस्कृति स्कूल टोंक द्वारा वंदे मातरम थीम पर नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को गर्व से भर दिया। मंच संचालन कवि प्रदीप पंवार ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vande Mataram, the Mantra of Prosperity: Self-Reliant India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vande mataram, mantra of prosperity, self-reliant india, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved