• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वंदेमातरम ने हमे अंग्रेजों से आजादी दिलाई : ओम बिरला

Vande Mataram gave us freedom from the British: Om Birla - Tonk News in Hindi

-जिला प्रमुख के राजकीय आवास पर धूमधाम के साथ किया स्वागत टोंक। टोंक में आयोजित जिनेश्वर परमात्मा के पंचकल्याण में महोत्सव में वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज के दिव्य सानिध्य एवं आर्शीवाद हेतु टोंक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे जहां टोंक में भ्रमण दौरान ओम बिरला जिला प्रमुख के राजकीय आवास पर उर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर जिला का जिला प्रमुख सरोज बसंल एवं भाजपा सह प्रभारी जयपुर शहर नरेश बसंल द्वारा ओम बिरला का आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रमुख सरोज बसंल एवं नरेश बसंल एवं फुलेता परिवार और अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य संगठन टोंक जिले के जनप्रतिनिधियों जिला परिषद सदस्यो, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों द्वारा 51 किलो की फूलो की माला से स्वागत किया गया। जिला प्रमुख सरोज बसंल एवं नरेश बसंल द्वारा ओम बिरला का माला साफा पहनाकर एवं भगवान राम की मूर्ति भेटकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में ओम बिरला ने कहा कि अध्यात्मिक नगरी टोंक में महाराज वात्सल्य वारिधि वर्धमान सागर महाराज के दर्शन का मुझे अवसर मिलने पर में बहुत भाग्यशाली हूं। संगठन की दृष्टि से मुझे राजस्थान में आने-जाने का अवसर मिलता रहता है। वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन द्वारा एवं भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जो हमारे लिए गर्व का विषय है, वंदेमातरम ने हमे अंग्रेजों से आजादी दिलाई है। हम सब का एक ही संकल्प है, इस देश को राष्ट्र आगे बढाना है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना भारत को विकसित बनाना इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा, कडी मेहनत करनी होगी। इस समय भारत के लिए सबसे अच्छा अवसर है, जब दुनिया में भारत आगे बढ रहा है। उस समय हम भी अपने कर्तव्य एवं दायित्व को निभाये। इस दौरान कार्यक्रम में श्यामलाल जैन, सत्यनारायण चौधरी, सतीश चन्देल, शंकरलाल ठाडा, लवेश मीना, ममता चौधरी, ममता बलाई ममता जाट, तरूण टिक्कीवाल, भगवान सैनी, बीना जैन, अनिल टिक्कीवाल, नीलीमा आमेरा, जूली शर्मा, भागचन्द जैन, रामबिलास गुर्जर, दिलीप सिंह, मोजीराम मीना, लडडूराम मीना, टीकमचन्द जैन, पारस जैन, राजेश मंगल, ओमप्रकाश गुप्ता, रामजीलाल विजय, महेन्द्र दुसाद उर्फ लाला, रेखा जाजू, रेखा जैन, अशोक गांधी, शिवप्रकाश विजय, बाबूलाल शर्मा, बिहारी गुर्जर, चौथमल जाट आदि जनप्रतिनिधि एवं विभिन्नि संगठनो के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vande Mataram gave us freedom from the British: Om Birla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, panch kalyan, lok sabha speaker om birla, minister hiralal nagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved