• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

Tribute paid on Swami Vivekananda death anniversary - Tonk News in Hindi

टोंक। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर गुरुवार को भारत विकास परिषद टोंक की ओर से विवेकानंद सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। परिषद के स्थायी प्रकल्प विवेकानंद सर्किल पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर स्वामीजी को नमन किया गया। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष रमेश काला, सचिव राधेश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा, प्रकल्प प्रमुख गोविन्द शरण गुप्ता, रा. उ. मा. वि. कोठीनातमाम के प्रधानाचार्य शंकर शम्भू गौगवाल, शिवराज बैरवा, रोहित शर्मा, बलराम गुर्जर, सुनील सैनी, पवन कुमार मीणा, महेन्द्र सैनी और हेतराज महावर मौजूद रहे। सभी ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वामी विवेकानंद ने 4 जुलाई 1902 को महासमाधि ली थी। उनके विचार आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा था— "मरते दम तक कार्य करते रहो, मैं तुम्हारे साथ हूं। जब मैं चला जाऊंगा, तब भी मेरी आत्मा तुम्हारे साथ काम करेगी। धन, नाम, यश और सुखभोग दो दिन के हैं। कर्तव्य क्षेत्र में सत्य का प्रचार करते हुए मर जाना लाख गुना श्रेष्ठ है। आगे बढ़ो...!!"
स्वामी विवेकानंद को जन-जन का प्रेरणास्रोत बताते हुए परिषद अध्यक्ष रमेश काला ने उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tribute paid on Swami Vivekananda death anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tribute, paid, swami vivekananda, death anniversary, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved