• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजकॉप, CCTNS और ERSS पर पुलिस अफसरों को प्रशिक्षण

Training of police officers on Rajcop, CCTNS and ERSS - Tonk News in Hindi

टोंक। राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB), जयपुर की विशेषज्ञ टीम ने 11 जुलाई 2025 को टोंक में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में SCRB, जयपुर के उप अधीक्षक दिनेश कुमार असनानी ने पॉवर प्रजेंटेशन के जरिए जिले के पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान RAJ COP ऐप, CCTNS प्रणाली, ERSS-112, e-SAKSHYA, e-Summon, अपराधियों की फिंगरप्रिंट संग्रहण प्रक्रिया, MARG, लापता व्यक्तियों की रिपोर्टिंग, थानों में CCTV कैमरों की स्थिति, ICJS और अपराध प्रविष्टियों की गुणवत्ता सहित कुल 21 बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। तकनीकी सुविधाओं के प्रभावी उपयोग और AI के समावेश पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीएसपी असनानी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सवालों के जवाब भी दिए। प्रशिक्षण का उद्देश्य आमजन को बेहतर और त्वरित सेवा देना है। राजकॉप सिटीजन ऐप और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली ERSS-112 की सेवाओं में सुधार कर नागरिकों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण और अनुसंधान के लिए CCTNS में डेटा की गुणवत्ता बढ़ाने, ई-साक्ष्य ऐप के उपयोग, ई-समन और वारंट की प्रभावी तामील, अपराधियों की जानकारी के संग्रहण को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
आंतरिक कार्यप्रणाली में सुधार के लिए थानों के पर्यवेक्षण, रिकॉर्ड रखरखाव, मालखाना मॉड्यूल, ई-साइन एफआईआर, हार्डवेयर और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की समीक्षा की गई। ICJS, NETGRID और CRIMAC जैसे तकनीकी प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी उपयोग पर भी मार्गदर्शन दिया गया।
राज्य स्तरीय SCRB टीम ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक, थानाधिकारी, जिला CCTNS टीम और थानों के दक्ष पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटरों को तकनीकी कार्यप्रणाली, ऐप्स के उपयोग और अपराध रिपोर्टिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया।
टोंक पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार इन परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पुलिसिंग अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और तकनीक-सक्षम बनेगी। इस कार्यक्रम से जिले में पुलिस कार्यप्रणाली के डिजिटलीकरण को गति मिलेगी और जांच की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
SCRB, जयपुर द्वारा राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Training of police officers on Rajcop, CCTNS and ERSS
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: training, police officers, rajcop, cctns, erss, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved