• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यातायात नियमों की दी जानकारी

Traffic rules were explained - Tonk News in Hindi

टोंक। पुलिस अधिकारियों द्वारा सैन्ट सोल्जर महिला टीटी कॉलेज टोंक में सडक़ सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीआई घांसीराम ने बताया की हमें यातायात के नियमों का पालन पुलिस के भय से नही अपितु अपने जीवन व परिवार वालो की खुशियों के लिए करना चाहिए। ट्रेफिक इंचार्ज भैरूलाल चौधरी ने हलमेट को जीवन के लिए आवश्यक बताया तथा गाड़ी चलाते वक्त मोबाईल का प्रयोग न करने की सलाह दी और सीट बेल्ट की उपयोगिता बतायी। सभी मार्गो पर निधार्रित गति सीमा की जानकारी दी। प्रबंध निदेशक हितेश शर्मा ने बिना लाईसेंस के वाहन नही चलाने की बात कही। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राचार्य डॉ. सरोज चापांवत ने ‘भय बीनु होई न प्रीति’ को चरि़त्रार्थ होते हुए यातायात सप्ताह मनाने की बात कही कि हमारे देश में बिना सजा के नियमों का पालन नही किया जाता। पुलिस को चालान व्यवस्था लागू करनी पड़ती है। इस अवसर पर प्रवक्ता कमलेश कुमार मीणा, मनोज कुमार दीक्षित, गिरिराज प्रसाद प्रजापति, भागचंद वैष्णव, पुरण कुमार, डॉ. शक्ति साहू, कविता विजय, सम्पत सैनी गुंजन गौत्तम, मेहविश अमरीन, ललिता महावर, शैतान सिंह नरूका, राहुल ग्वाला उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Traffic rules were explained
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: traffic, rules, explained, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved