• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व बंधुत्व विशाल रक्तदान शिविर 24 अगस्त को

Tonk. World Brotherhood Huge Blood Donation Camp on 24th August - Tonk News in Hindi

टोंक। ब्रह्माकुमारीज के राजयोग भवन में आगामी 24 अगस्त, रविवार को एक विश्व बंधुत्व विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में टोंक शहर के कई मानव कल्याणकारी संगठन सहयोग कर रहे हैं।

स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर 'विश्व बंधुत्व दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे भारत में रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। यह शिविर 24 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजयोग भवन, टोंक में आयोजित होगा। इसमें व्यापार संघ, भारत विकास परिषद, रेड क्रॉस, भगत सिंह जीवनदाता संस्थान, रेड डोनर्स संस्थान और कई अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य, स्थानीय नागरिक, कॉलेज के छात्र और एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे।
अपर्णा दीदी ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में इतनी प्रगति के बावजूद, मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है। दुर्घटना के शिकार, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज़ों के लिए रक्त की हमेशा ज़रूरत बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हमारा एक रक्तदान किसी को नया जीवन दे सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk. World Brotherhood Huge Blood Donation Camp on 24th August
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, world brotherhood, huge, blood donation camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved