|
टोंक। जिले सहित जयुपर और अजमेर की लाईफलाईन माने जाने वाले बिसलपुर डेम में दिनभर जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 6 बजे गेज 313.65 मीटर था। उस समय डेम की जलभराव क्षमता 25.872 टीएमसी रही, जो कुल क्षमता का 66.85 प्रतिशत है।
सुबह तक त्रिवेणी का स्तर 3.50 मीटर और वर्षा 3 मिमी दर्ज की गई। अब तक कुल वर्षा 279 मिमी हो चुकी है। दोपहर 12 बजे गेज बढक़र 313.68 मीटर हो गया। इस समय डेम की क्षमता 26.079 टीएमसी रही। त्रिवेणी का स्तर 3.20 मीटर पर पहुंच गया। शाम 4 बजे गेज 313.72 मीटर दर्ज किया गया। उस समय डैम की क्षमता 26.355 टीएमसी रही। त्रिवेणी का स्तर यथावत 3.20 मीटर रहा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शाम 6 बजे तक जलस्तर और बढ़ा। गेज 313.73 मीटर पहुंच गया। डेम की क्षमता 26.424 टीएमसी दर्ज की गई। त्रिवेणी का स्तर 3.20 मीटर बना रहा। दिनभर में डेम में कुल 0.552 टीएमसी पानी की बढ़ोतरी हुई।
पीपल, प्लेनेट और प्रोग्रेस की भावना से प्रेरित है भारत : पीएम मोदी
ब्रिक्स में पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे को उठाना भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि : कविंदर गुप्ता
युवती ने क्रिकेटर यश दयाल पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, गाजियाबाद में दर्ज कराई एफआईआर
Daily Horoscope