• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रावक को श्रद्धा, ज्ञान और क्रिया से बनता है जीवन

Tonk. The life of a Shravak is made up of faith, knowledge and action - Tonk News in Hindi

टोंक। आचार्य श्री के प्रवचनों में बताया गया कि श्रावक को श्रद्धावान, ज्ञानवान और क्रियावान होना चाहिए। श्रावक शब्द के तीन अक्षरों में इसका सार छिपा है। 'श्रा' का अर्थ श्रद्धा, 'व' का अर्थ ज्ञान का आचरण और 'क' का अर्थ क्रिया है। जो व्यक्ति इन तीनों गुणों को अपने जीवन में उतारता है, वही सच्चा श्रावक कहलाता है। गुरुभक्त राजेश पंचोलिया के अनुसार, आचार्य श्री ने कहा कि श्रावक धर्म का पालन करते हुए न केवल अपने जीवन का उत्थान करता है, बल्कि साधु-संतों को आहार दान देकर और वैयावृत्य कर बड़ी जिम्मेदारी भी निभाता है। उमा स्वामी आचार्य के कथन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तप से कर्मों की निर्जरा होती है। श्रावक को शास्त्रों के अनुसार जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए, तभी उसका जीवन सार्थक होता है और वह मोक्ष की ओर बढ़ता है। प्रवचन से पूर्व आर्यिका श्री शुभ मति माताजी ने कहा कि मनुष्य, वैभव और अच्छी संतान पुण्य से मिलती है। पुण्य से सभी कार्य सफल होते हैं। देव-गुरु की भक्ति और सम्मान करने से स्वयं का भी सम्मान होता है। एक कथा के माध्यम से उन्होंने बताया कि भाग्यहीन व्यक्ति के हाथ का सोना भी कोयला बन जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk. The life of a Shravak is made up of faith, knowledge and action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, shravak, faith, knowledge, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved