• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक के लाल ने लहराया परचम विदेश में स्थापित पर देश के लिए दे रहें योगदान

Tonk son hoists the flag abroad, yet continues to contribute to the nation. - Tonk News in Hindi

टोंक । नेदरलैंड बेस्ड आउटडोर एयर पूरिफिएर कंपनी स्टैटिक एयर ने भारत के कई महत्वपूर्ण शहरों में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए अपनी कंपनी द्वारा स्थापित पेमेरस डिवाइस जो की ऐसे शहर जो स्मार्ट सिटी बनने की और अग्रसर है और वायु प्रदुषण की मात्रा एक्यूआई लेवल बढऩे से परेशान है वहां हवा को शुद्ध बनाने के लिए ये डिवाइस इनस्टॉल किये जा रहे है। जयपुर में भी पायलट प्रोजेक्ट के तहत जयपुर के रामबाग सर्किल पर पेमेरस डिवाइस इनस्टॉल किया गया है। गौरतलब है की राजस्थान विश्विद्यालय की एक शोध में रामबाग सर्किल पर एक्यूआई लेवल सबसे ज्यादा पाया गया था। प्रारंभिक तौर पर पेमेरस डिवाइस इनस्टॉल करने के बाद में यहां पर एक्यूआई लेवल में अप्रत्याशित तौर पर कमी देखने को मिली है। भारत में स्टैटिक एयर कंपनी ये अपनी भारतीय डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी क्लेरियन मुंबई के साथ मिलकर कार्य कर रही है। पेमेरस डिवाइस नेदरलैंड से पेटेंट टेक्नोलॉजी है, जो की बाहरी वायु प्रदुषण को कम करने में सहायता करता है। ये भारत में आईआईटी कानपूर में अच्छे परिणामों व पार्टिकुलेट मैटर (पीएम लेवल 1-10) को 45 प्रतिशत तक कम करने का परिमाणित किया गया। स्टैटिकैर कंपनी के प्रबंध निदेशक लोकेश जैन जो की राजस्थान के ही टोंक जिले के एक छोटे से गांव नानेर के निवासी है और पिछले कई दशक से नेदरलैंड में स्थापित व्यवसायी है ने दिए इंटरव्यू में बताया की उन्हें अपने वतन की मिटटी के प्यार ने ही जयपुर को शुरुवाती दौर के कुछ चुनिंदा शहरों में से चुनने के लिए सोचा।
लोकेश ने बताया भारत में ये डिवाइस मुंबई, विशाखापटनम, कानपूर जैसे शहरों में इनस्टॉल किया गया। भारत से पहले दुनिया के बेहतरीन शहरों न्यूयोर्क, ग्रीस, थाईलैंड, रोमानिया, मेक्सिको, साउथ कोरिया, पोलैंड, नेदरलैंड में लगाया गया और वहां की सरकारें व म्युनिसिपेलिटी इस यंत्र को वहां प्रमोट भी कर रही है।
लोकेश ने बताया की शुरुवात भले ही एक पायलट प्रोजेक्ट से जयपुर में की है, लेकिन उनका सपना है कि अपनी मातृभूमि की कम से कम वायु को शुद्ध किया जाये, जिससे आने वाला भविष्य शुद्ध हवा में सांस ले पाए। जिम्मेदार संस्था जैसे नगर निगम व स्मार्ट सिटी जयपुर कंपनी व् उनके अधिकारी अगर इसको प्रोत्शाहित करके और यूनिट इनस्टॉल करेंगे तो जयपुर में निश्चित तौर पर अप्रत्याशित तौर पर वायु प्रदुषण में कमी होगी। लोकेश का कहना हैं कि जल्द की टोंक जिला मुख्यालय की कुछ चुनिंदा जगहों पर उनकी टीम के द्वारा यह डिवाइस लगाने की योजना हैं, सब कुछ अच्छा रहा तो जल्द ही टोंक में भी इस टेक्नोलॉजी को स्थापित किया जाएगा। प्रोजेक्ट को लेकर निरंतर भारत सरकार से संपर्क में हैं, लोकेश का सपना हैं कि हवा की शुद्धता बरकरार बनी रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk son hoists the flag abroad, yet continues to contribute to the nation.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk son, hoists, flag abroad, continues, contribute, nation, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved