• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संगोष्ठी : सामाजिक समरसता के शिल्पी : तुलसीदास और प्रेमचंद

Tonk. Seminar: Sculptors of social harmony: Tulsidas and Premchand - Tonk News in Hindi

टोंक। राजकीय महाविद्यालय टोंक में हिंदी विभाग के तत्वावधान में सामाजिक समरसता के शिल्पी-तुलसीदास और प्रेमचंद विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संयोजक डॉ. नरेश कुमार वर्मा ने विषय का प्रवर्तन करते हुए भारतीय समाज तथा साहित्य जगत में अपनी रचनाओं से युग प्रवर्तन कर सामाजिक समरसता का संचार करने वाले कालजयी रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास और मुंशी प्रेमचंद की रचनात्मकता और कृतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महावीर सिंह ने प्रेमचंद के साहित्य को जीवन मूल्यों की पाठशाला बताते हुए समाज को दिशा देने वाला रचनात्मक माध्यम कहा। छात्रा संगीता बैरवा ने प्रेमचंद की कहानियों में व्यक्त आदर्शवादी मूल्यों को स्पष्ट किया। छात्रा वीनू मेहता ने गोस्वामी तुलसीदास की रचनाओं की संक्षिप्त जानकारी देते हुए उन्हें सामाजिक समरसता की स्थापना में सहायक बताया। अरुण कुमार मीना ने प्रेमचंद की रचनाओं को वंचित वर्ग की आवाज बताते हुए कहा कि प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक चरित्र में परिवर्तन एवं परिष्कार का माध्यम है, जो हमें सामाजिक यथार्थ का परिचय करवाता है।
हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रेमचंद और तुलसीदास की रचनाएं हमें जीवन से जोड़ती है और अपने जीवन के व्यवहारिक उद्देश्य की प्राप्ति में सहायक होती है। संगोष्ठी में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य प्रो. लोकेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रेमचंद और तुलसीदास के साहित्य का अध्ययन हमारे चरित्र को संस्कारित और परिमार्जित करता है।
इन दोनों रचनाकारों का साहित्य आदर्श समाज की निर्मिति और सामाजिक समरसता की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर हिन्दी विभाग की डॉ. प्रणु शुक्ला, डॉ. उषा देवी मीना, सुश्री रीना पारीक ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन महावीर सिंह ने किया तथा आभार विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने ज्ञापित किया। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रीय भागीदारी की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk. Seminar: Sculptors of social harmony: Tulsidas and Premchand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, seminar, sculptors, social harmony, tulsidas, premchand, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved