• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निवाई: फैक्ट्री से तारों की चोरी का मामला सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार

Tonk. Niwai: Case of theft of wires from factory solved, two accused arrested - Tonk News in Hindi

टोंक। निवाई थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री से तारों के बंडल चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी के निर्देशन और पुलिस उप अधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा की निगरानी में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर जयपुर निवासी 41 वर्षीय अमित जैन ने निवाई थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी सीमेंट पाइप निर्माण फैक्ट्री से तारों के बंडल चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए थानाधिकारी रामजीलाल ने एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान फैक्ट्री में कार्यरत रामलाल से गहन पूछताछ की गई। मनोवैज्ञानिक ढंग से की गई पूछताछ और फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद रामलाल ने पांच बंडल तार चोरी करने की बात कबूल की। उसने बताया कि ये तार अजय खटीक को बेच दिए थे।
टीम ने अजय को डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें उसने भी चोरी की पुष्टि की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पांच बंडल तार बरामद कर लिए। साथ ही, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk. Niwai: Case of theft of wires from factory solved, two accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk niwai, case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved