• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक : नेशनल हाईवे पर मची तेल लूटने की होड़, जान जोखिम में डाल 'सरसों तेल' बटोरते दिखे लोग

Tonk News, Jaipur-Kota Highway Accident, Mustard Oil Tanker Leak, Oil Looting Tonk, Dakhiya Village, Rajasthan Road Accident, Traffic Jam. - Tonk News in Hindi

टोंक | जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक सड़क हादसे के बाद सड़क पर बह रहे सरसों के तेल को लूटने के लिए ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हादसा टोंक जिले के दाखिया गांव के पास हुआ, जहाँ लोगों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना बहते तेल को बर्तनों में भरना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, सरसों के तेल से भरा एक टैंकर कोटा से जयपुर की ओर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर दाखिया गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरा कीमती सरसों का तेल सड़क पर बहने लगा। हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही तेल बहने की खबर आग की तरह फैल गई। आसपास के ग्रामीण और हाईवे से गुजरने वाले लोग बाल्टी, डिब्बे, जग और बोतलें जो हाथ लगा, उसे लेकर हाईवे की ओर दौड़ पड़े। सड़क पर बहते तेल को समेटने के लिए लोगों में ऐसी होड़ मची कि उन्होंने तेज रफ्तार वाहनों और अपनी जान की भी परवाह नहीं की।
सड़क पर मची इस अफरा-तफरी और हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तेल लूट रहे लोगों को मौके से खदेड़ा और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। हालांकि, तब तक सैकड़ों लीटर तेल बर्बाद हो चुका था और काफी मात्रा में लोग उसे लूटकर ले जा चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk News, Jaipur-Kota Highway Accident, Mustard Oil Tanker Leak, Oil Looting Tonk, Dakhiya Village, Rajasthan Road Accident, Traffic Jam.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk news, jaipur-kota highway accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved