टोंक। किसान महापंचायत के नवनियुक्त महासचिव अकबर खान ने कहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकारों को चाहिए कि वह किसान हित में नई कल्याणकारी योजनाएं बनाए, ताकि किसानों को वाजिब हक मिल सके। अकबर खान को महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद मंगलवार को टोंक कार्यालय में जिले से स्वागत के लिए पहुंचे किसानों से कहा कि वह किसान हितों एवं उनकी समस्याओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे, यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन में भी पीछे नही हटेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने हाल ही गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों को चुनाव परिणाम से सबक लेना चाहिए कि आखिर ग्रामीण इलाकों से भाजपा क्यों पिछड़ी? भाजपा का पिछड़ने का कारण किसानों के हितो की उपेक्षा करना है, जिससे नाराज किसानों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। खान ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार को सबक लेकर अभी से किसानों के हितों की योजनाएं बनानी चाहिए, ताकि किसानों में विश्वास कायम हो सके।
लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान के कार्यालय में अकबर खान को किसान महापंचायत का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोजपा कार्यकर्ताओं सहित किसानों ने अकबर खान का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोजपा जिला अध्यक्ष रामजस टाटावत, मथुरा लाल बैरवा, राम सहाय जाट, प्रभु मेरोठा, लोजपा शहर अध्यक्ष कयामउद्दीन रंगरेज, लोजपा महासचिव सिराज खान टोंकी, अशोक विश्नोई, आशीष ग्वाला, बरकत अली, राहुल सिंह चौहान, अरशद चिश्ती, सीताराम खंगार, राजेश माली, हरिराम गुर्जर, रामेश्वर जाट, रूपनारायण मीणा, राजेंद्र जैन, बनवारी लाल बैरवा, दुर्गालाल बैरवा, धर्मेश साहू, सीताराम चौधरी, सोनू कुमावत आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope