टोंक। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पूर्वी खण्ड के महानिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि विकास एवं निवेश के अनुकूल माहौल बनाने के लिए देश में सुरक्षित वातावरण होना बेहद जरूरी है। इस वातावरण को बनाने में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 को प्रशिक्षण वर्ष घोषित किया गया है, जिसके तहत 18 हजार आरक्षकों को पूरे देश भर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुमार मंगलवार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आरटीसी देवली में 1105 प्रशिक्षत बहादुर जवानों के दीक्षान्त परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ आरटीसी देवली की प्रशिक्षत क्षमता 1008 की है, लेकिन अप्रैल 2017 से 5400 आरक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक साथ इतने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करने की उपलब्धि पूरे देश में अपने आप में मील का पत्थर साबित हुई है, जिसके कारण लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में इस टेनिंग सेंटर का नाम दर्ज हुआ है। देश के विभिन्न राज्यों से यहां आरक्षक प्रशिक्षण लेने आते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope