टोंक। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान ने मंगलवार को टोंक आगमन के दौरान कृषि मंडी चौराहे पर राजस्थान मदरसा बोर्ड की अध्यक्ष मेहरुनिसा टांक का आतिशबाजी करके स्वागत किया गया। उन्होंने टोंक में रेल परियोजना के लिए जमीन आवंटित करके अवाप्ति के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का ज्ञापन थमाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस दौरान मेहरुनिसा टांक ने अकबर खान को विश्वास दिलाया कि स्थानीय जिलाध्यक्ष, विधायक और सांसद से बात करूंगी। उन्होंने टोंक की रेल की भूमि अवाप्ति की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया। इस दौरान लोजपा जिला अध्यक्ष रामजस टाटावत, लोजपा शहर अध्यक्ष कयामुद्दीन रंगरेज, लोजपा जिला महासचिव सिराज खान टोंकी, लोजपा कोषाध्यक्ष आशीष ग्वाल, अशोक विश्नोई, नवरत्न जाट, राहुल सिंह चौहान, सीताराम खंगार, परवेज खान, बरकत अली, राजेश माली, हरिराम गुर्जर, रामेश्वर जाट, रूपनारायण मीणा, राजेंद्र जैन, बनवारी लाल बैरवा, दुर्गालाल बैरवा, धर्मेश साहू, सीताराम चौधरी, सोनू कुमावत आदि मौजूद थे।
अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए एक साथ आए हैं इंडी गठबंधन के नेता : PM मोदी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस का खाता न खुले, इसलिए ये काम आप करें, यहां पढ़ें
UP बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम
Daily Horoscope