• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

थप्पड़कांड के आरोपी रहे नरेश मीणा की जेल में तबियत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

Tonk: Naresh Meena health deteriorates in jail; admitted to ICU - Tonk News in Hindi

टोंक। भगत सिंह सेना सुप्रीमो युवा नेता नरेश मीणा की शनिवार को टोंक जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल में प्राथमिक जांच के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर 12.28 बजे टोंक के सआदत अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोपहर एक बजे उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। सआदत अस्पताल के पीएमओ डॉ प्रतीक सालोदिया ने बताया कि नरेश मीणा की सीने में दर्द की शिकायत पर जेल प्रशासन ने अस्पताल भेजा था। यहां आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ईसीजी नॉर्मल आई है, ब्लड की जांच आना बाकी है। पूरी जांचें आने के बाद आगे उसी हिसाब से इलाज किया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद तय करेंगे कि उनका इलाज टोंक में ही जारी रखा जाए या उन्हें जयपुर भेजा जाए। आरडी गुर्जर के अनुसार, नरेश मीणा को 5-6 दिन से सीने में दर्द था, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर इलाज नहीं दिया गया।समर्थक अस्पताल पहुंचे, जेल प्रशासन पर आरोप नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक सआदत अस्पताल पहुंचने लगे। समर्थकों ने जेल प्रशासन पर इलाज में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है। पूर्व सरपंच आरडी गुर्जर के अनुसार, नरेश मीणा को 7-8 दिन से सीने और पीठ में दर्द था। उनका कहना है कि इसके बावजूद जेल में उनका कोई इलाज नहीं कराया गया।
आरडी गुर्जर के अनुसार, करीब सप्ताहभर पहले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा नरेश मीणा से जेल में मिलने पहुंचे थे। उस दौरान नरेश मीणा ने बातचीत में सीने में दर्द होने की बात बताई थी। समर्थकों का आरोप है कि इसके बावजूद नरेश मीणा का इलाज नहीं कराया गया।
कोर्ट ने 13 जुलाई को उनकी जमानत रद्द कर दी। जज आरती माहेश्वरी ने माना कि हाईकोर्ट ने नरेश मीणा को सशर्त जमानत दी थी, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने उन शर्तों का पालन नहीं किया। जमानत रद्द होने के बाद नरेश मीणा ने 6 अगस्त को नगरफोर्ट थाने में सरेंडर किया था। फिर उसे scst कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे टोंक जेल भेज दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk: Naresh Meena health deteriorates in jail; admitted to ICU
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, naresh meena, health deteriorates, in jail, admitted, icu, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved