• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्यायाधीश जलुथरिया ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Tonk. Judge Jalutharia Conducts Surprise Inspection - Tonk News in Hindi

टोंक। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने सोमवार को श्री भैया शिक्षा समिति व विशेष विद्यालय टोंक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें 60 बालकों का रजिस्ट्रेशन होकर कुल 41 बालक उपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान संस्थान व विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। बालकों की कक्षा निरीक्षण किया गया। बालकों के बैठने-रहने, संस्थान के परिसर इत्यादि का अवलोकन किया गया। बच्चों के खाने-पीने, भोजन इत्यादि की व्यवस्था देखी गई, संधारित किए जा रहे रजिस्टरों की भी जांच की गई। निरीक्षण के समय परिसर साफ पाया गया। न्यायाधीश द्वारा बालकों की गतिविधियों को देखा गया एवं वार्ता भी गई। वक्त निरीक्षण बालक संस्था के विद्यालय में उपस्थित पाए गए। उनके शिक्षा के बारे में जानकारी, मनोविज्ञानी व स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
बालकों के उनके शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य एवं पोषक आहार दिए जाने बाबत उपस्थित संचालिका चेतना शर्मा को दिशा-निर्देश प्रदान किये गए, इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा उपस्थित बच्चों को नालसा योजनाओं के प्रावधानों एवं मूल अधिकार तथा मूल कर्तव्यों के बारे में अवगत कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk. Judge Jalutharia Conducts Surprise Inspection
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, judge, jalutharia, conducts, surprise, inspection, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved