• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेंट सोल्जर प्री-स्कूल में जन्माष्टमी का आयोजन धूमधाम से हुआ

Tonk. Janmashtami was organized with great pomp in Saint Soldier Pre-School - Tonk News in Hindi

टोंक। सैंट सोल्जर शिक्षा समिति द्वारा संचालित सैंट सोल्जर प्री-स्कूल में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने राधा और कृष्ण की वेशभूषा धारण कर भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के निदेशक बाबूलाल शर्मा ने पारंपरिक दही-हांडी (मटकी) फोड़कर की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के खेल और गतिविधियों में भाग लिया। संस्था निदेशक बाबूलाल शर्मा और प्रबंध निदेशक हितेश शर्मा के साथ प्राचार्य डॉ. शिप्रा बारेगामा भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। बाबूलाल शर्मा ने श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया, जबकि डॉ. बारेगामा ने सभी विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk. Janmashtami was organized with great pomp in Saint Soldier Pre-School
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, janmashtami, organized, great pomp, saint soldier, pre-school, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved