• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

17 लाख रुपए अवैध मादक पदार्थ जप्त, चार आरोपी गिरफ्तार

Tonk. Illegal Drugs Worth Rs. 17 Lakh Seized, Four Arrested - Tonk News in Hindi

टोंक। जिला स्पेशल टीम द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र टोंक में एच 52 के पास जखीरा कालोनी की खाली पङ़ी जगह पर छापे मार कार्रवाई करते हुए नशे पर कड़ा प्रहार किया, करीबन 17 लाख रुपए बाजार कीमत के अलग-अलग अवैध मादक पदार्थ जप्त किये। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि एक सफेद स्कॉर्पियों गाड़ी से चार व्यक्ति खुर्शीद आलम पुत्र फैज मोहम्मद (23) निवासी देवगांव बघेरा पुलिस थाना केकड़ी जिला अजमेर, नदीम पुत्र जफर बेग (34) निवासी यूसुफपुरा चराई पुलिस थाना सदर जिला टोंक, साहिल पुत्र शरीफ मोहम्मद उमर (21) निवासी देवगांव बघेरा पुलिस थाना केकड़ी जिला अजमेर एवं वसीम पुत्र बादशाह मियां (38) निवासी गुलजारबाग पुलिस थाना कोतवाली जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपए कीमत की करीबन 42 ग्राम स्मैक, 8 लाख की कीमत की 40 ग्राम चरस व करीब 60 हजार कीमत का 1 किलो 200 ग्राम गांजा तथा खरीद फरोख्त की 39 हजार नगद राशि एवं पांच मोबाइल भी बरामद किये गये। चारों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। चारों आरोपी टोंक शहर में नशे की सप्लाई दे रहे थे, जिसको जिला स्पेशल टीम की इस कार्रवाई से नाकाम किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk. Illegal Drugs Worth Rs. 17 Lakh Seized, Four Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, illegal drugs, seized, four arrested, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved