• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक : नगर परिषद के नव निर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा बैठक आयोजित, दीपावली पर रोशनी व्यवस्था बढ़ाने का निर्णय

Tonk: First General Body Meeting of the Newly Elected Municipal Council Board Held; Decision Made to Enhance Lighting Arrangements for Diwali - Tonk News in Hindi

टोंक। नगर परिषद के नव निर्वाचित बोर्ड की साधारण सभा की बैठक सभापति मयंक गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर की साफ-सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था और वार्डों की समस्याओं सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। दीपावली सहित आगामी त्योहारों पर शहर में बेहतर रोशनी की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। सभापति मयंक गोयल ने त्योहारों के दौरान की जाने वाली रोशनी का विस्तार पटेल सर्किल से अग्रसेन सर्किल तक करने का सुझाव दिया। बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, उपसभापति फरजाना सईद सहित अधिकारी और नव निर्वाचित पार्षद बैठक में मौजूद रहे। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को उठाते हुए शहर के विकास के लिए सुझाव दिए।
बैठक में प्रहलाद सिंह सोलंकी, मोइनुद्दीन निजाम, ओम प्रकाश पांडे, सुनील बंसल, रामदेव गुर्जर, बीना जैन, गायत्री चौरसिया, अकबर खान, भागचंद गुर्जर, महावीर यादव, निसार अहमद, ओसाफ खान, आमिर फारुखी, आशा जैन, प्रियंका बैरवा, जयंत सिंधी, हरेन्द्र सिंह, धनराज आर्य, कैलाशी देवी, हेमंत सैनी, शाइद सईद, अकरम खान, सायमा खान, ताबिश अजमल, जमीला, रेणु टाक, संतरा चावला, रमेश सैनी, मुकेश कश्यप, मुरारी प्रजापत, अजय सांखला और राधेश्याम सहित कई पार्षद उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk: First General Body Meeting of the Newly Elected Municipal Council Board Held; Decision Made to Enhance Lighting Arrangements for Diwali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk municipal council, mayank goyal, farzana saeed, diwali lighting, cleanliness, water supply, electricity, ward issues, urban development, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved