• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

च्यवन गौड ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का लिया निर्णय

Tonk. Chyavan Gaud Brahmin Samaj decides to hold a talent award ceremony - Tonk News in Hindi

टोंक । अखिल भारतीय आम चौरासी च्यवन गौड ब्राह्मण महासभा समिति टोक-भगवतगढ थान के सचिव घनश्याम कांदला ने बताया कि कार्तिक पुर्णिमा को आम चौरासी की पुष्कर बैठक मे समाज का आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह टोंक मे आयोजित कराने को लेकर निर्णय लिया। प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा व तैयारियो को लेकर सेन्ट सोल्जर कॉलेज टोंक मे पुर्व भगवतगढ थान अध्यक्ष रामप्रसाद उपाध्याय, वर्तमान थान अध्यक्ष बंशीलाल उपाध्याय तथा आम चौरासी के कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र तिवाड़ी की संयुक्त अध्यक्षता में च्यवन गौड समाज की बैठक आयोजित कि गई। बैठक मे उपस्थित समाज ने सर्वसम्मति से प्रतिभा सम्मान समारोह आम चौरासी द्वारा सेन्ट जोसफ कॉलेज टोंक के सामने समाज के छात्रावास के लिए खरीदशुदा जमीन को सही करवाकर उसी जगह पर रविवार 11 जनवरी 2026 को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कराने, प्रतिभा सम्मान समारोह मे सम्मान के लिये आवेदन फार्म व नियम शर्तो व आगामी दिनों मे आयोजन समिति बनाने की चर्चा कर अनुमोदन किया गया। बैठक मे आम चैरासी भगवतगढ थान अध्यक्ष बंशीलाल उपाध्याय, पूर्व थान अध्यक्ष रामप्रसाद उपाध्याय, आम चौरासी कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य राजेन्द्र भानपुरा, वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य बुद्धिप्रकाश लहन, घनश्याम बाजोलिया सहित हिरालाल खरेडा, रामचरण हरिपुरा, रतनलाल हाउसिंह बोर्ड, हनुमान, यंशवत, दिनेश महादेवाली, रामदेव, घनश्याम, ताराचंद लहन, गिर्राज गुरूकुल, हरिओम, सियाराम बाजोलिया, देवकरण, गोविन्द एडवोकेट, अनुराग एडवोकेट, चन्द्रप्रकाश खरेडा, देवराज, रणवीर सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk. Chyavan Gaud Brahmin Samaj decides to hold a talent award ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, chyavan, gaud brahmin samaj, decides, talent award, ceremony, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved