• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक में दशलक्षण पर्व की धूम : उत्तम सत्य धर्म की पूजा-अर्चना, पुष्पदंत भगवान को चढ़ाया निर्वाण मोदक

Tonk celebrates Dasalakshana festival with fervor: Worship of the Supreme Truth Dharma - Tonk News in Hindi

अमीरगंज स्थित आदिनाथ नसिया में भक्तिमय वातावरण; तीन लोक महामंडल विधान में इंद्र-इंद्राणियों ने समर्पित किए अर्घ्य टोंक। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया, अमीरगंज (टोंक) में चल रहे दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को 'उत्तम सत्य धर्म' का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही जिनालय में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और वातावरण भगवान के जयकारों तथा धार्मिक मंत्रोचार से गुंजायमान हो उठा। अभिषेक, शांतिधारा और निर्वाण मोदक अर्पित
प्रातःकाल के सत्र में श्रद्धालुओं ने तीर्थंकर भगवान आदिनाथ, भगवान शांतिनाथ एवं भगवान पुष्पदंत जी की प्रतिमाओं का सामूहिक अभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके पश्चात जिनालय में विशेष पूजन-अर्चन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
उत्तम सत्य धर्म के दिन पुष्पदंत भगवान के निर्वाण कल्याणक के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ 'निर्वाण कांड' का पाठ किया। तत्पश्चात भगवान पुष्पदंत के चरणों में निर्वाण मोदक (लड्डू) चढ़ाया गया। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर थिरकते नजर आए और पूरे मंदिर प्रांगण में भक्ति रस की धारा बह निकली।
तीन लोक महामंडल विधान में समर्पित हुए अर्घ्य
नसिया जी में पंडित बृजेश जी शास्त्री (महुआ) के पावन सानिध्य में 'तीन लोक महामंडल विधान' का भव्य आयोजन चल रहा है। शास्त्री जी ने मंत्रोचार के साथ विधान की धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराईं।
विधान के दौरान इंद्र और इंद्राणियों का रूप धारण किए श्रद्धालुओं ने संपूर्ण विधि-विधान के साथ अष्टद्रव्य से मांडणे पर अर्घ्य समर्पित किए। पंडित बृजेश शास्त्री ने उत्तम सत्य धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य ही धर्म की आत्मा है और वचन में मिठास व विचारों में सत्यता से ही जीवन का कल्याण संभव है।
बड़ी संख्या में उमड़ा जैन समाज
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से-नंदलाल संघी, ओम ककोड़, नेमीचंद, जितेंद्र कुमार, रमेश काला, पप्पू नमक, अनिल सर्राफ, विकास अतर, रिंकू बोरदा, प्रदीप नगर सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं और युवाओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk celebrates Dasalakshana festival with fervor: Worship of the Supreme Truth Dharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk jain news, dashlakshan parva tonk, pushpadant bhagwan nirvan modak, uttam satya dharma tonk, adinath nasia tonk, pandit brijesh shastri mahua, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved