• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फ्रूट मंडी और दुकानों से लिए फल-सब्जियों के नमूने

Tonk.  Samples of fruits and vegetables taken from fruit market and shops - Tonk News in Hindi

टोंक। शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निवाई की फ्रूट मंडी और सोहेला कस्बे में कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त व औषधि नियंत्रण एच गुइटे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल गुर्जर ने ग्राम सोहेला में और सत्यनारायण गुर्जर ने निवाई की फ्रूट मंडी में संचालित फर्मों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सेब, आम, केला, पपीता, अंगूर, तरबूज, टमाटर, हरी मिर्च सहित कई फलों और सब्जियों के नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि फल और सब्जियां प्रतिबंधित रसायनों से पकाई जाती पाई गईं, तो खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएचओ ने बताया कि विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि कैल्शियम कार्बाइड से कृत्रिम रूप से पकाए गए फल-सब्जियों, सिंथेटिक डाई या रासायनिक संरक्षक मिले उत्पादों, अंगूर और सेब पर अत्यधिक वैक्स या कीटनाशक टॉक्सिन्स की मौजूदगी वाले फलों को खरीदने और खाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। उपभोक्ता ऐसे संदेहास्पद मामलों की जानकारी विभाग को व्हाट्सएप नंबर 9462819999 पर दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tonk. Samples of fruits and vegetables taken from fruit market and shops
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, samples, fruits, vegetables, taken, fruit, market, shops, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved