• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धर्म द्वारा ही मानव अपना कल्याण कर सकता है : मुनी प्रज्ञान सागर

Through religion alone can humanity achieve its well-being: Muni Pragyan Sagar - Tonk News in Hindi

महामस्तका अभिषेक समारोह के लिए पत्रिका का किया विमोचन

टोंक। मुनि प्रज्ञान सागर महाराज एवं मुनि प्रसिद्ध सागर महाराज ने सोमवार को पुरानी टोंक स्थित नेमिनाथ जैन नसिया, चंद्रप्रभु जैन नसिया एवं पार्श्वनाथ जैन नसिया में भगवान के दर्शन किए। पार्श्वनाथ नसिया में मुनि संघ के पावन सानिध्य में प्रात: अभिषेक एवं शांतिधारा की गई, तत्पश्चात नित्य नियम पूजा, चंद्र प्रभु भगवान की पूजा, पार्श्वनाथ भगवान की पूजा कर अर्ध एवं श्रीफल समर्पित किए गए। राजेश अरिहंत ने बताया कि पार्श्वनाथ मंदिर में आयोजित धर्म सभा में सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण,दीप प्रज्वलन,चरण पक्षालन एवं जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठी को मिला। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनी प्रज्ञान सागर ने कहा कि आप लोग बड़े भाग्यशाली हैं जो जंगल में इतनी भव्य नसिया बनी हुई है। तीनों नसिया में विराजमान मूलनायक भगवान बड़े अतिशयकारी है, इनके अतिशय की महिमा का वर्णन नहीं किया जा सकता, आप लोगों का पुण्य प्रबल है कि आपके पूर्वज ऐसी विशाल अतिशयकारी नसिया का निर्माण कर गए, अब इन नसियाओ की सार संभाल पूजा भक्ति करना आप सब श्रावकों का कर्तव्य है।
समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि मुनी प्रसिद्ध सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म सदा मानव का साथ देता है। धर्म से ही सभी जीवों की रक्षा संभव है जो व्यक्ति धर्म परायण होता है, उस पर जीवन में कभी किसी प्रकार का संकट नहीं आता है, व्यक्ति को सदैव अपने आप को धर्म के कार्यों में लगाए रखना चाहिए। अपने सांसारिक एवं व्यवहारिक जीवन के साथ धर्म का भी पालन करना चाहिए।
मानव को धर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रयास करना चाहिए, क्यों कि धर्म से ही आपकी पहचान है धर्म के बिना मानव का जीवन कुछ भी नहीं है मानव को सभी जीवो के प्रति दया भाव रखना चाहिए। क्योंकि जिस प्रकार व्यक्ति में जीव आत्मा होती है उसी प्रकार सृष्टि के प्रत्येक जीव में भी आत्मा का निवास होता है। शरीर रूपी इस बाह्य आवरण से मुक्ति के पश्चात धर्म ही आपके साथ जाएगा धर्म के द्वारा ही आत्मा को परमात्मा से मिलाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Through religion alone can humanity achieve its well-being: Muni Pragyan Sagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: through religion, alone, can humanity, achieve, muni pragyan sagar, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved