• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंच सजेगा, कथाएं बोलेगी टोंक में त्रि दिवसीय नाट्य महोत्सव : टोंक एवं प्रयागराज के रंगकर्मी देंगे अपनी नाट्य प्रस्तुतियां

The stage is set, stories will unfold: Three-day theatre festival in Tonk: Theatre artists from Tonk and Prayagraj to present their plays - Tonk News in Hindi

टोंक। कम्युनिटी थिएटर टोंक सोसायटी एवं एक्स्ट्रा इन ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में 7 से 9 फरवरी तक त्रिदिवसीय नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन एक्सपेरिमेंट स्टूडियो, टोंक में किया जा रहा है। इस नाट्य आयोजन में टोंक एवं प्रयागराज के रंगकर्मियों द्वारा विविध और विचारोत्तेजक नाट्य प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। कार्यक्रम में लखनऊ से वरिष्ठ कला समीक्षक एवं ‘नाद रंग’ के संपादक आलोक पराडक़र तथा जयपुर के लेखक एवं वरिष्ठ नाट्य आलोचक राघवेंद्र रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नाट्य प्रस्तुतियों की श्रृंखला में 7 फरवरी को शाम 5:00 से 7:00 बजे तक प्रयागराज के रंग समूह द्वारा दारियो फो द्वारा लिखित नाटक ‘कांट पे वांट पे’ का मंचन किया जाएगा। 8 फरवरी को शाम 4:00 बजे अतिथियों के वक्तव्य आयोजित होंगे, जिसके पश्चात रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित नाटक ‘डाकघर’ एवं धर्मवीर भारती द्वारा लिखित नाटक ‘नदी प्यासी थी’ का मंचन किया जाएगा। 9 फरवरी को सुबह 11:00 बजे ‘टोंक में रंगमंच की चुनौतियाँ एवं संभावनाएँ’ विषय पर रंग संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम 5:00 से 7:00 बजे तक फ्रांज काफ्का एवं प्रफुल्ल राय की कहानियों पर आधारित, राजकुमार रजक द्वारा निर्देशित नाटक ‘भूखवासी भांड’ का मंचन किया जाएगा। आयोजन की सभी नाट्य प्रस्तुतियां कम्युनिटी थिएटर टोंक के एक्सपेरिमेंट स्टूडियो में प्रस्तुत की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने में द इवेंट टॉली, अक्स टेक एवं माइंड मैक्स अकैडमी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। वहीं मीडिया सहयोग के रूप में स्वर्ण खबर एवं डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म मज़ा$िकया का सहयोग रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The stage is set, stories will unfold: Three-day theatre festival in Tonk: Theatre artists from Tonk and Prayagraj to present their plays
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stage is set, stories, unfold, theatre, festival in tonk, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved