• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तहसीलदार व सहायक अभियंता की मौजूदगी में खुलासा करवाया रास्ता

The road was cleared in the presence of Tehsildar and Assistant Engineer - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले के टोडारायसिंह उपखण्ड के गांव भांवता से पथराज खुर्द होते हुए बीसलपुर विस्थापित पथराज खुर्द कॉलोनी रास्ते को कुछ प्रभावशाली लोगों ने खुर्द बुर्द करने की शिकायत पर तहसीलदार राहुल पारीक और सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी रोशन मीणा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आम रास्ता खुलासा करवाया गया।

पीडब्ल्यूडी ने 3 साल पहले उक्त रास्ते पर ग्रेवल सडक़ निर्माण शुरू किया था, लेकिन बीच में बंद कर दिया गया। तहसीलदार राहुल पारीक और पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता रोशन मीणा ने बताया कि बीसलपुर विस्थापित कोलोनी पथराज खुर्द को पंचायत मुख्यालय से जोडऩे के लिए पथराज खुर्द से भांवता तक पीडब्ल्यूडी द्वारा 3 साल पहले ग्रेवल सडक़ निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन कार्य बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद बीसलपुर विस्थापित कोलोनी पथराज खुर्द के ही सोनाथ धाकड़, छीतर धाकड़ रामधन धाकड़, महावीर धाकड़, धर्मराज धाकड़, कमलेश धाकड़, रूघनाथ धाकड़, लादू राम धाकड़ तथा मुकेश धाकड़ सहित अन्य लोगों ने ग्रेवल सडक़ की मिट्टी, कंकरीट सहित अन्य निर्माण सामग्री को खुर्द-बुर्द कर दिया। जिससे ग्रेवल सडक़ का नामोनिशान मिट गया। इसकी शिकायत पर तहसीलदार राहुल पारीक और पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता रोशन मीणा ने पुलिस जाप्ता की मौजूदगी में दो दिन में रास्ते को खुलासा करवाया। इससे पूर्व शिकायत दर्ज होने पर एसडीओं कपिल शर्मा ने मौके पर ग्रामीणों को समझा कर रास्ता दुरूस्त करवा दिया था, लेकिन वापस लोगों ने बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The road was cleared in the presence of Tehsildar and Assistant Engineer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the road, cleared, presence, tehsildar, assistant engineer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved