• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की नूतन प्रतिमा ध्यान मंदिर में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी सानिध्य में विराजित होगी

The new statue of Prathmacharya Charitra Chakravarti Acharya Shri Shanti Sagar Ji Maharaj will be installed in the Dhyan Mandir in the presence of Acharya Shri Vardhman Sagar Ji. - Tonk News in Hindi

टोंक। प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज जी की मूलबाल ब्रह्मचारी पट परंपरा के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने संयमी जीवन का 57 वा वर्षायोग अतिशय क्षेत्र टोंक में संपन्न किया । आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रथमाचार्य 108 श्री शांतिसागर जी महाराज की नूतन प्रतिमा नवनिर्मित ध्यान केंद्र अमीरगंज श्री आदिनाथ नसिया में दिनांक 14 नवंबर को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान से साथ विराजित होगी। श्री भागचंद फुलेता, धर्म चंद दाखिया सकल दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से प्रबंध समिति दिगम्बर समाज अमीरगंज एवं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी वर्षायोग समिति के तत्वाधान में14 नवंबर को प्रातः श्री जी के अभिषेक पूजन के बाद श्री जी, देव,गुरु आज्ञा लेकर आचार्य निमंत्रण दिया जाएगा। महिलाओं की धटयात्रा निकाली जाकर पुण्यार्जक कलई परिवार द्वारामंदिर भूमि शुद्धि की जावेगी। समाज अध्यक्ष श्री पदम चंद आंडरा श्री महावीर जी देवली वाले मंत्री और वर्षायोग समिति के भागचंद फुलेता,धर्मचंद अनुसार स्वर्गीय कजोड़ मल की धर्मपत्नी कमला देवी, शिखर चंद, कमलेश, लक्ष्मी देवी श्री वेणी प्रसाद, पवन, अर्पित, अंकित, आदि समस्त कलई परिवार की ओर से श्री शांतिसागर ध्यान केंद्र का निर्माण कराया गया है इन्हीं कलई परिवार के द्वारा 14 नवंबर को नवीन भवन का और नूतन बेदी का शुद्धिकरण कार्य आचार्य श्री वर्धमान सागर जी सानिध्य में किया जाएगा।
राजेश पंचोलिया कमल सराफ अनुसार श्रीमती ऋतु भरत जीरभार इंदौर प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी की प्रतिमा के पुण्यार्जक है। विगत माह आचार्य पदारोहण शताब्दी महोत्सव में आचार्य श्री शांति सागर जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आचार्य श्री शांति सागर नवीन ध्यान केंद्र भवन, बेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत 14 नवंबर को प्रातः श्रीजी के अभिषेक के पश्चात याग मंडल विधान होगा जिसमें बेदी ओर भूमि भूमि शुद्धि , वास्तु विधान , हवन किया जावेगा ।
दोपहर को आचार्य श्री शांतिसागर महाराज की प्रतिमा नवीन ध्यान मंदिर पर नूतन बेदी पर नूतन भवन पुण्यार्जक परिवार विराजित की जावेगी। चातुर्मास समिति द्वारा आचार्य संघ के सेवाभावी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं आदि का सम्मान किया जाएगा।आचार्य श्री शांति सागर जी एवं आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की पूजन पश्चात आचार्य श्री के उपदेश होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The new statue of Prathmacharya Charitra Chakravarti Acharya Shri Shanti Sagar Ji Maharaj will be installed in the Dhyan Mandir in the presence of Acharya Shri Vardhman Sagar Ji.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prathmacharya, charitra, chakravarti, acharya, shanti sagar, maharaj, dhyan mandir, presence, shri vardhman sagar, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved