उनियारा। टोंक में ब्यावर के रहने वाले भेड़ मालिक मांगीलाल रेबारी (50) का शव शनिवार देर रात उनियारा थाना क्षेत्र के भाट का नाडा गांव के पास एक कुएं से मिला। लापता हुए मांगीलाल की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला।
परिजन ने जताई हत्या की आशंका, दिया धरना ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और रेबारी समाज के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि मृतक के सिर और पैर में चोटों के निशान साफ दिख रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करने से बच रही है। परिजनों और रेबारी समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव देवासी ने रविवार दोपहर 12 बजे से उनियारा अस्पताल की मॉर्च्यूरी के बाहर धरना शुरू कर दिया, जो दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। मृतक के साथ रेवड़ (भेड़े) लेकर आए अन्य भेड़ मालिक भी मौके पर पहुंचे और उसकी हत्या की आशंका जताते हुए हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। अभी शव को उनियारा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा रखा है। अभी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हआ है।
समाज की मांगें, पोस्टमॉर्टम में न्यायिक अधिकारी हो शामिल
मृतक के साथियों का कहना है कि गत दिनों मृतक की कई भेड़े चोर ले गए और अब उसकी लाश कुएं में मिली है। संभवत उसकी हत्या कर उसे कुएं में फेंक दिया। मृतक के सिर और पैर में चोटों के निशान साफ दिख रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज करने से बच रही है। धरने पर बैठे देवासी समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव देवासी के समाज के लोगों ने पुलिस के सामने चार प्रमुख मांगें रखीं कि आरोपी आरोपी देवा और अन्य शामिल लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। पोस्टमॉर्टम टीम में न्यायिक अधिकारी भी शामिल हों और बनेठा थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी राम गिलास पर कार्रवाई की जाए।
22 भेड़ें हुई चोरी, लेकिन कार्रवाई नहीं
मांगीलाल रेबारी अपने परिवार और आठ-दस परिचित भेड़ मालिकों के साथ इन दिनों उनियारा कस्बे के पास नहर किनारे खुले में डेरा डाले हुए थे। इससे पहले वे बनेठा थाना क्षेत्र में रह रहे थे। दो सितंबर को मांगीलाल किसी निजी काम से बाहर गया और उसने करीब 300 भेड़ों की देखरेख की जिम्मेदारी मेहनताने पर रखे गए चरवाहे देवा उर्फ दयाराम पुत्र गोकुल रेबारी निवासी जयनगर, थाना इंद्रगढ़ (जिला बूंदी) को सौंप दी। उसी शाम मांगीलाल वापस आ गया और थोड़ी देर बाद देवा भी भेड़ें चराकर लौटा। उसने मांगीलाल से कहा कि उसे गांव में जरूरी काम है और वह चला गया। करीब एक घंटे बाद जब मांगीलाल ने दुधारू भेड़ों का दूध निकाला तो उसे पता चला कि उसकी 22 भेड़ें कम हैं। उसने तुरंत देवा को कॉल किया और जानकारी दी। देवा ने दावा किया कि उसने तो सभी भेड़ें लौटा दी थीं। इसके बाद देवा दोबारा लौटकर नहीं आया। परेशान होकर मांगीलाल ने इस घटना की रिपोर्ट बनेठा थाने में दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बेटी के अपहरण की कोशिश, फिर भी नहीं की करवाई
भेड़ों की चोरी के बाद उनियारा थाना क्षेत्र के नहर किनारे में एक बोलेरो सवार चार-पांच लोग उसके डेरे से मांगीलाल की बेटी का अपहरण करने की कोशिश की। परिवार के विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग निकले। इस घटना की भी रिपोर्ट थाने में दी गई, मगर फिर भी पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। इस बीच 14 सितंबर को मांगी लाल का भेड़े चराते लापता हो गया था।
अपहरण के बाद से था लापता, देवा पर था शक
मृतक के साथियों का कहना है कि मांगीलाल रेबारी का 14 सितंबर को भेड़ चराते समय अपहरण हो गया था। उसकी पत्नी शोभा रेबारी ने दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने चरवाहे देवा उर्फ दयाराम रेबारी (निवासी बूंदी) पर शक जताया था।
शव की जानकारी पत्नी और बच्चों को नहीं दी गई
एसडीआरएफ टीम ने शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शव बाहर निकाला और उनियारा अस्पताल में रखवा दिया। रविवार दोपहर तक मृतक की पत्नी और बच्चे अनजान रहे। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है।
दो जनों को किया डिटेन
उनियारा थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतक के अपहरण के मामले में दो जनों को डिटेन किया गया है। उनियारा के कार्यवाहक देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर ब्रिजेंद्र सिंह भाटी भी आए है। उन्होंने भी समझाया है, लेकिन अभी परिजन राजी नहीं हुए है।
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने फिर मचाया धमाल, फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी अक्षय-सैफ की 'हैवान'
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
पितृपक्ष में नए कपड़े और चीजें खरीदें या नहीं, जानिए क्या है मान्यता
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
हनुमान अंश फिल्म की सफलता पर अनुप्रिया नागर बोलीं, उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
सुर, शब्द और शख्सियत : साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
महिला एशिया कप 2026 : खिताबी भिड़ंत में आज भारत और श्रीलंका होंगे आमने-सामने, दुबई में रात 8 बजे से मुकाबला
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
Best IPO Apps in India for Retail Investors in 2026
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
ब्रिक्स का विस्तार : भारत-चीन दृष्टिकोण से बदलता वैश्विक दक्षिण

आतंकी मसूद अज़हर पर पाकिस्तान ने घोषित किया 70 लाख रुपये का इनाम, FIA की रेड बुक में नाम शामिल, भारत के कई बड़े हमलों का है मास्टरमाइंड

3,300 करोड़ की संपत्ति के मालिक BJP विधायक पराग शाह बने भिखारी : मैले कपड़ों में घाटकोपर की सड़कों पर मांगी मदद
गणेश चतुर्थी पर किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चिंता? जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
वीकेंड के वार में काजी तौकीर पर मेहरबान हुए सलमान खान, कहा-इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
बतौर निर्माता 'डोंट बी शाय' को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 14/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope