• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कन्हैयालाल चौधरी के अथक प्रयासों से गौण मण्डी विकास के लिए प्रस्ताव तैयार

Thanks to the tireless efforts of Kanhaiyalal Choudhary, a proposal for the development of the minor market has been prepared. - Tonk News in Hindi

विकास कार्यों के टेंडर जारी, किसानों में काफी उत्साह टोडारायसिंह। कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित गौण कृषि उपज मंडी में स्थानीय विधायक और जलदाय विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के अथक प्रयासों से 3 करोड़ 75 लाख रुपए के विकास कार्य होने से गौण कृषि उपज मण्डी की कायापलट ही पलट जाएगी। विकास कार्यों के टेंडर जारी होने के बाद से ही व्यापारियों और किसानों में काफी उत्साह देखा गया। व्यापारियों और किसानों ने जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त किया है।
कृषि उपज मण्डी मालपुरा सचिव दिव्या चौधरी ने बताया कि जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के अथक प्रयासों से गौण मण्डी टोडारायसिंह के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार का अनुमोदन के पश्चात एस्टीमेट तैयार कर राज्य सरकार के निदेशालय कृषि विपणन बोर्ड को भेजा गया। जिस पर बोर्ड ने 374.78 लाख रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
इन विकास कार्यों में प्लेट फार्म से दुकानों तक सीसी रोड के लिए 74.24 लाख रुपए, ब्लॉक सी और डी के बीच सीसी सडक़ के लिए 31.73 लाख रुपए, ब्लॉक डी और ई के बीच 31.73 लाख रुपए, ब्लाक सी और डी के बीच 40-150 साइज साइन बोर्ड 70 लाख रुपए, मुख्य द्वार की मरम्मत और सौंदर्यीकरण तथा साइन बोर्ड के लिए 26 लाख रुपए तथा कार्यालय मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए 19 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान होने के पश्चात टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार गर्ग ने बताया कि व्यापार मण्डल सहित किसानों की बरसों पुरानी मांग को लेकर गत दिनों स्थानीय विधायक और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को समस्या के बारे में अवगत कराया गया था। मंत्री चौधरी के प्रयास और अभिषंसा पर मण्डी परिसर में विकास कार्य की बाढ़ सी आ गई। उन्होंने बताया कि मण्डी परिसर में व्यापारियों और किसानों के सामने माल रखने और सुरक्षा नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे व्यापारी और किसान वर्ग में काफी उत्साह है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Thanks to the tireless efforts of Kanhaiyalal Choudhary, a proposal for the development of the minor market has been prepared.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: thanks, tireless efforts, kanhaiyalal choudhary, development, minor market, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved