• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 8 को

Swearing-in Ceremony of the Newly Formed Executive Committee of the Vijayvargiya Vaishya Mahasabha on February 8th - Tonk News in Hindi

टोंक। अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा टोंक प्रदेश की नव-गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 8 फरवरी रविवार को एक नीजि मैरीज गार्डन टोंक में दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में नव-निर्वाचित अध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय सहित उनकी नव-गठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। प्रवक्ता विवेक विजयवर्गीय ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय महासभा अध्यक्ष महेश विजयवर्गीय कोटा मुख्य अतिथि होंगे, साथ ही विशिष्ठ अतिथि सी.पी. विजयवर्गीय संयोजक महासभा, पूर्व महासभा अध्यक्ष कन्हैयालाल विजयवर्गीय सूरत एवं महासभा के प्रधानमंत्री राजीव डीटीओ जयपुर होंगे। प्रदेश महामंत्री कमलेश विजयवर्गीय ने बताया कि समारोह में अजमेर प्रदेश अध्यक्ष राकेश, जयपुर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवल, दिल्ली से वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश विजयवर्गीय भी इस कार्यक्रम में शामिल होगें। उन्होंने बताया कि महिला पदाधिकारियों में पूर्व महिला अध्यक्ष नम्रता विजयवर्गीय राजगढ़, प्रभा विजयवर्गीय कोटा, अंतर्राष्ट्रीय जिला वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष रामजीलाल विजयवर्गीय भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा प्रदेश टोंक के महामंत्री कमलेश विजयवर्गीय ने संगठनात्मक जानकारी देते हुए बताया कि टोंक प्रदेश में 11 स्थानीय इकाईयां हैं, जिसमें टोंक के अध्यक्ष रमेश मुल्तानी, मालपुरा के अध्यक्ष राम अवतार कापड़ी, देवली अध्यक्ष दुर्गालाल ताखोली, सवाई माधोपुर के संयोजक राधेश्याम, निवाई से संयोजक रामदयाल विजय, झिलाय से सुरेश, पीपलू से बद्रीलाल चौगाई, टोड़ा से गिरिराज बांसेड़ा, गंगापुर से कमलेश एवं खंडार से किशनगोपाल विजय है।
उन्होंने बताया कि सभी अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने मीडिया को बताया कि टोंक प्रदेश की 101 सदस्यों की कार्यकारिणी शपथ ग्रहण करेगी, जिसमें महामंत्री पद की शपथ कमलेश विजयवर्गीय लेंगे, साथ में 51 सदस्यीय महिला समिति भी शपथ लेगी। जिसकी शपथ राष्ट्रीय महिला संगठन की पदाधिकारी प्रभा विजयवर्गीय एवं नम्रता विजय द्वारा करवाई जाएगी। युवा समिति को शपथ ग्रहण राष्ट्रीय सह महामंत्री रवि कोटा एवं राष्ट्रीय सह युवा संयोजक गिरिराज विजयवर्गीय लवादर द्वारा करवाई जाएगी।
शपथ ग्रहण समारोह दोपहर एक बजे प्रारंभ होगा। प्रदेशाध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय ने बताया कि यह शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। यह समाज की मर्यादा उत्तरदायित्व एवं सेवा संकल्प का प्रतीक रहेगा। उन्होंने बताया कि संपूर्ण भारत के समाज का यहां पर समागम रहेगा, जहां समाज की एकता, संस्कार एवं सेवाभाव का समागम होगा। कार्यक्रम की व्यवस्था अशोक गांधी, सुरेश बंजारी, आसाराम विजय, रामलाल ठिकरिया, रामबाबू बासेड़ा, रमेश, मुकेश, प्रेम, अनिल विजय, ललित विजय युवा संयोजक एवं रेखा विजय महिला संयोजिका को जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swearing-in Ceremony of the Newly Formed Executive Committee of the Vijayvargiya Vaishya Mahasabha on February 8th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: swearing-in ceremony, newly formed executive, committee, vijayvargiya, vaishya mahasabha, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved