• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सचिन पायलट 5 और 6 जून को टोंक दौरे पर

Sachin Pilot on Tonk tour on 5th and 6th June - Tonk News in Hindi

टोंक। एआईसीसी महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट 5 और 6 जून को टोंक विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। 5 जून गुरुवार को उनका पहला कार्यक्रम शाम 4 बजे बैरवा धर्मशाला, टोंक में सभा भवन के लोकार्पण का है। इसके बाद शाम 5 बजे ग्राम पंचायत बमोर, पंचायत समिति टोंक में मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे ग्राम पंचायत लवादर, पंचायत समिति टोंक में भी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे।

6 जून शुक्रवार को पायलट स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत मोरभाटियान, पंचायत समिति टोडारायसिंह में पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत खरेड़ा, 1 बजे ग्राम पंचायत गणेती, 2 बजे ग्राम पंचायत गोपालपुरा, 3 बजे ग्राम पंचायत बावड़ी और 4 बजे ग्राम पंचायत हमीरपुर, पंचायत समिति टोडारायसिंह में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी टोंक के अध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sachin Pilot on Tonk tour on 5th and 6th June
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin pilot, tonk, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved