• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

SIR अवधि बढ़ाने के फैसले पर बोले सचिन पायलट — निर्णय देर से सही, लेकिन जरूरी था

Sachin Pilot on the decision to extend the SIR period: The decision was late, but necessary. - Tonk News in Hindi

टोंक। टोंक विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट ने निर्वाचन आयोग द्वारा SIR की समय-सीमा 7 दिन बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया, लेकिन इसे “बहुत देर से लिया गया कदम” बताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों और अधिकारियों को कुछ राहत जरूर मिलेगी, क्योंकि मौजूदा व्यवस्थाओं में कर्मचारियों पर भारी दबाव था। पायलट ने केंद्र सरकार के कई निर्णयों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय बार-बार नियम बदले गए, GST लागू करने के आठ साल बाद उसमें संशोधन करने पड़े, और कांग्रेस द्वारा उठाई गई जातिगत जनगणना की मांग को पहले खारिज कर ‘अर्बन नक्सली’ कहा गया, जबकि अब वही मांग केंद्र मान रहा है। उन्होंने कहा, “जब हमने कहा कि SIR अवधि कम है, तब इसे अनसुना किया गया। अब जब दबाव बढ़ा, और जगह-जगह से कर्मचारियों के आत्महत्या करने तक की खबरें आईं, तब जाकर समय बढ़ाया गया। यह फैसला बहुत पहले होना चाहिए था।”
पायलट ने उम्मीद जताई कि अब बढ़ी हुई अवधि का उपयोग करते हुए एक भी मतदाता अपने वोट के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करेंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह का पक्षपात संविधान की मूल भावना के विपरीत है, और आयोग को हर स्तर पर निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sachin Pilot on the decision to extend the SIR period: The decision was late, but necessary.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin pilot, sir period, necessary, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved