• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक में गणतंत्र दिवस की धूम : मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने किया ध्वजारोहण, वीरांगनाओं का सम्मान कर प्रतिभाओं को नवाजा

Republic Day Celebrations in Tonk: Minister Kanhaiya Lal Chaudhary Hoists the Flag, Honors War Widows and Recognizes Talented Individuals - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को अपार उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जलदाय एवं भू-जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। शानदार परेड और सांस्कृतिक छटा समारोह में आरएसी, राजस्थान पुलिस (पुरुष व महिला), होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने भव्य मार्चपास्ट किया। आरएसी और पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने दर्शकों में जोश भर दिया। स्कूली छात्राओं ने सामूहिक देशभक्ति नृत्य और योग ड्रिल टीम ने सामूहिक व्यायाम का शानदार प्रदर्शन किया।
वीरांगनाओं का वंदन और 49 प्रतिभाओं का सम्मान
मुख्य अतिथि कन्हैया लाल चौधरी ने इस अवसर पर शहीद वीरांगनाओं और उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही, जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 49 प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
झांकियों के जरिए सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन
समारोह में जिला परिषद, चिकित्सा, शिक्षा, वन और कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी चित्रण किया गया।
'वंदे मातरम' के 150 वर्ष: विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन
राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि "स्वतंत्रता का मंत्र - वंदे मातरम और समृद्धि का मंत्र - आत्मनिर्भर भारत" के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना जरूरी है।
अतिथियों की उपस्थिति : इस अवसर पर देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह सहित कई आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि प्रदीप पंवार और कुसुमलता विजयवर्गीय ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Republic Day Celebrations in Tonk: Minister Kanhaiya Lal Chaudhary Hoists the Flag, Honors War Widows and Recognizes Talented Individuals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day 2026 tonk, minister kanhaiya lal chaudhary, flag hoisting, police line ground, martyr widows honor, talent recognition, vande mataram exhibition, district level function, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved