• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक की खबरें यहां पढ़िए...शक्तिवर्धनी संस्कार से स्वास्थ्य तक कार्यक्रम

Read the latest news from Tonk here... from empowerment programs to health initiatives. - Tonk News in Hindi

टोंक। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई जिला टोंक एवं सृष्टि हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शकुंतलम होटल, टोंक में दोपहर 2 बजे से ‘शक्तिवर्धनी—संस्कार से स्वास्थ्य तक’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की जिला संयोजिका एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सरोज बंसल ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से जिले की महिलाओं को महिला संस्कार एवं महिला स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी। महिला जिलाध्यक्ष रेखा जाजू ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला प्रदेश अध्यक्ष चारू गुप्ता तथा सृष्टि हॉस्पिटल जयपुर की निदेशक डॉ. सुषमा अग्रवाल रहेंगी।
महिला जिला महामंत्री अंजली गुप्ता के अनुसार कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रथम सत्र में चारू गुप्ता द्वारा संस्कार विषय पर तथा द्वितीय सत्र में डॉ. सुषमा अग्रवाल द्वारा महिला स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर की पदाधिकारी सहित विभिन्न संगठनों की महिला सदस्य भाग लेंगी।
टोंक जिले में 14 से 30 जनवरी तक मनाया जाएगा पशु कल्याण पखवाड़ा
टोंक। जिले में 14 से 30 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. छोटूलाल बैरवा ने बताया कि इस दौरान जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम, दया और करुणा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा संस्थानों द्वारा बाँझ निवारण एवं चिकित्सा शिविर, संक्रामक रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण तथा कृमिनाशक दवाइयां पिलाने जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों, पंचायत मुख्यालयों एवं गौशालाओं में जागरूकता शिविर, गोष्ठियां और रैलियां आयोजित होंगी।
पखवाड़े के दौरान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को सर्वोदय दिवस व महात्मा गांधी शहीद दिवस मनाया जाएगा। इन दोनों दिवसों पर पशु-पक्षियों के वध तथा मांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही घातक धातु निर्मित मांझे के निर्माण, भंडारण, विक्रय और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुबह 6 से 8 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी भी प्रतिबंधित रहेगी।
डॉ. बैरवा ने आमजन और पशुपालकों से पशु क्रूरता निवारण में सहयोग करने, प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करने, ऑक्सिटोसिन इंजेक्शन का प्रयोग न करने तथा पशु परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की है।
मकर संक्रांति पर हजारों किलो गर्म लापसी से गो सेवा महोत्सव
टोंक। मकर संक्रांति पर्व पर टोंक शहर की सभी गौशालाओं में मोदी फेन्स क्लब टोंक द्वारा गो सेवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। क्लब द्वारा इस अवसर पर करीब 15 क्विंटल गुड़ से तैयार गर्म लापसी के माध्यम से लगभग 1500 गोवंश की सेवा की जाएगी।
क्लब की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मोदी फेन्स क्लब पिछले 13 वर्षों से व्हाट्सएप के माध्यम से संचालित एक सामाजिक संगठन है, जो राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ सेवा कार्यों में सक्रिय है। क्लब द्वारा अब तक 25 लाख रुपये से अधिक के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्य किए जा चुके हैं।
ग्रुप द्वारा निर्जला एकादशी पर शर्बत सेवा, पक्षियों के लिए परिंडे, गो जल सेवा टंकियां, कोरोना काल में जरूरतमंद परिवारों को राशन सहयोग, प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के लिए भोजन सेवा जैसे अनेक कार्य किए गए हैं।
ग्रुप एडमिन एवं समाजसेवी भगवान भंडारी ने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी सनातनियों से नियमित गो सेवा का संकल्प लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Read the latest news from Tonk here... from empowerment programs to health initiatives.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: animal welfare fortnight, tonk, animal husbandry department, manja ban, awareness campaign, shaktivardhini program, women empowerment, health awareness, international vaishya federation, makar sankranti, gau seva, modi fans club tonk, cow welfare, social service, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved