जांगिड़ समाज ने मनाया महासभा का 119वां स्थापना दिवस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
टोंक। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज जिला सभा टोंक ने महासभा का 119वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ रानोली की अध्यक्षता मे श्री विश्वक्रर्मा मन्दिर चतुर्भुज तालाब टोंक पर शनिवार को मनाया। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के तिलक कर अक्षत लगा, माल्यार्पण कर आरती की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ ने कहा कि महासभा को आज चलते हुए 119 वर्ष पूर्ण हो चुके, समाज के संतो व बुजुर्गो के सहयोग से महासभा को जांगिड़ समाज के लोगो को संगठित कर समाज मे फैली कुरूतियो को दूर करने का संकल्प लिया था अब उसमे कापी सुधार आया है। और यह सब जिला सभा, तहसील सभा व समाज बंधुओ के सहयोग से ही हो पाया है। हमारी एकता से ही समाज का विकास संभव है। तहसील सभा पदाधिकारियों को महासभा की जनहित योजनाओं को सामाजिक बन्धुओ तक पहुंचा कर उन्हें इसका लाभ दिलाना चाहिए। युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश जांगिड़ भरनी ने कहा कि हुनर और कला के साथ शिक्षा समाज के विकास के लिए सबसे जरूरी है। इस अवसर पर महासभा के संस्थापक सदस्य जय कृष्ण मणीदिया, पंडित बाबू गोवर्धन दास शर्मा, डॉ. इंद्रमणि शर्मा, पंडित डालचंद शर्मा, पंडित पालाराम शर्मा को उनके योगदान के लिए स्मरण कर नमन किया गया। भगवान श्री विश्वक्रर्मा को षौषबङा का भोग लगाकर श्रदालुओ को प्रसादी वितरण की गई। इस मौके जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ रानोली, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेश भरनी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष नेनूलाल ढिकोलिया, मन्दिर अध्यक्ष रमेश, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष कमलेश पालड़ी, सह कोषाध्यक्ष कैलाश नयागांव अहमदपुरा, महामंत्री महेंद्र जांगिड़ चूली, कमलेश बरवास, संरक्षक राधेश्याम पालङी, श्योजीराम सोलगपुरा, रामधन खातोला, पीपलू तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार, मालपुरा तहसील अध्यक्ष गौरीशंकर, अवधेश, नरेश, हनुमान, गिर्राज, कैलाश, महावीर, केदारनारायण, पूरणमल, मोहनलाल, मदन, नवीन, लोकेश सहित सभी समाज बंधु मौजूद रहे।
पौषबड़ा प्रसादी का वितरण किया
टोंक। टोंक शहर के बडा कुआं क्षेत्र के व्यापारियों की ओर से शनिवार को पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बाजार में आने जाने वाले ग्राहकों को पौषबड़ा प्रसादी का वितरण किया गया। बड़ाकुआ के व्यापारियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद वरुण, गुप्ता, महेश गुप्ता, दिनेश चौरासिया कमलेश सांवरवाले, विनोद नाज वाले, विनोद कुमार अग्रवाल, गोविंद गर्ग , बंटी सराफ, राजेंद्र शेखावटिया आदि ने मौजूद रहकर बाजार में आने वाले सभी ग्राहकों और लोगों को पौष बड़ा प्रसादी का सुबह से लेकर शाम तक वितरण किया।
कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस आज
टोंक। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर रविवार को प्रात: 10:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय टोंक पर पार्टी का झंडारोहण निवर्तमान अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा करेंगे। तत्पश्चात कार्यालय पर कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। निवर्तमान अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी, शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टोंक के संयुक्त तत्वाधान में प्रात: 11:00 जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय टोंक से मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क टोंक तक अरावली पर्वतमाला के संरक्षण मनरेगा के नाम परिवर्तन एवं उसे कमजोर करने हेतु भाजपा द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के खिलाफ पदयात्रा निकाली जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी संगठन प्रभारी, सांसद, विधायक, विधायक प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य, विधानसभा प्रभारी, प्रधान, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, जिला अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद, तथा समस्त कांग्रेस जन उपस्थिति रहेंगे।
छान प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) प्रतियोगिता आयोजित
टोड़ारायसिंह। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उपखण्ड की ग्राम पंचायत छान बास सूर्या में युवा साथियों द्वारा आयोजित छान प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में (भाजपा यू मो मंडल अध्यक्ष) संजय डोई रहें, वहीं विशिष्ट अतिथि खुशीराम चांदना (राज.पु.), देवकिशन डोई (वन विभाग), राजेश चाड (अध्यापक), राजेन्द्र सिंह बन्ना (एस आई), रामधन प्रजापत (राज.पु.), सावरिया प्रजापत (राज.पु.), भागचंद ठग (राज.पु.), मुरारी मोटन (राज.पु.), रामसहाय प्रजापत (एलडीसी), हरिराम गुर्जर (अध्यापक), शोभाराम गुर्जर (अध्यापक), राधाकिशन गुर्जर (जेईएन), राजेन्द्र सिंह राजावत (अध्यापक) व क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अध्यक्ष मायाराम कोली (कैप्टन), सेवाराम डोई (कैप्टन ), कप्तान चांदना (कैप्टन), पारस गुर्जर (कैप्टन), हरिओम स्वामी (कैप्टन) आदि की उपस्थिति में युवा अध्यक्ष संजय डोई ने लीग का उद्घाटन कर सभी युवा साथियों को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस इनको निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश की वास्तविक प्रतिभाएं गांवों से ही निकलती है। जिनमें दम-खम होता है। आयोजकों ने सभी का दिल से हार्दिक आभार व्यक्त किया।
नि:शुल्क अंतरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर सम्पन्न
आयुर्वेद प्रकृति की देन है, जो जीवन चर्या का आधार है : कन्हैयालाल चौधरी
टोड़ारायसिंह। कस्बे के जयपुर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दिवसीय राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग राजस्थान के तत्वावधान में चल रहे 10 दिवसीय नि:शुल्क अंतरंग क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में शामिल मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का पहला सुख निरोगी काया मूल मंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद प्रकृति की देन है, जो जीवन चर्या का आधार है, आयुर्वेद से न केवल उपचार संभव है, बल्कि आयुर्वेद निरोगी रहने के लिए भी बताता है। मंत्री चौधरी ने कहा कि उपखण्ड मुख्यालय पर आयुष चिकित्सालय के लिए 2 बीघा जमीन दी जाएगी तथा भव्य औषधालय का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आमजन जाग चुका है और आयुर्वेद का महत्व समझ गया है। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सकों तथा अधिकारियों को कहा कि आयुर्वेद के प्रति लोगों को और ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों को कहा कि जीवन शैली बदलने की जरूरत है, खान पान में संयम बरतने की आवश्यकता है। मंत्री चौधरी ने कहा कि वातावरण शुद्ध रहने से ही स्वस्थ रहना संभव है, जो पर्यावरण पर निर्भर है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर देते हुए कहा कि शुद्ध वायु स्वस्थ रखने के लिए है। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सक और कार्मिकों की प्रशंसा करते हुए शिविर आयोजन की सराहना की तथा कहा कि जनता का भला करो, जहां भी सेवा दो मन सेवा करो। यह सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने लाभार्थी मरीजों को सलाह दी कि लापरवाही नहीं बरते और खान पान का ध्यान रखें। समापन पर सभी को औषधीय पौधे देकर सम्मानित किया। शिविर प्रभारी डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिविर में 166 आपरेशन, 6312 ओपीडी, 1132 स्वर्ण प्राशन, 172 अग्नि कर्म और विद कर्म, 1250 योग लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। शिविर के समापन समारोह में भाजपा जिला महामंत्री पूर्व पालिकाध्यक्ष संत कुमार जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील भारत, नगर पालिका अध्यक्ष भरत लाल सैनी, पूर्व पार्षद मुकेश जैन, पार्षद प्रहलाद चांवला, मून्नी देवी गोयल, विनोद महावर, भागचंद सैनी चंदू, सेवा भारती समिति अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, पंतजलि योग समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन, पदम चन्द जैन पंवालियां, उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
बीटीएससी : डेयरी फील्ड आफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन
पति आदित्यधर के जन्मदिन पर यामी गौतम ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
HPRCA में जूनियर बेसिक टीचर पदों पर होगी भर्ती, 16 मार्च से करें आवेदन
सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी हेतु आवेदन पत्र 23 मार्च तक आमंत्रित
गाने में देखा, दिल दे बैठे भज्जी: 'वो अजनबी' से शुरू हुई गीता बसरा और हरभजन सिंह की दिलचस्प लव स्टोरी
दुख में डूबी महिला को ढांढस बंधाती दिखीं मैथिली ठाकुर, बोलीं- 'नारी ही नारी की सबसे बड़ी ताकत'
85-90 बार रिजेक्ट होने के बाद निम्रत कौर को मिला था पहला काम, आखिर कैसे,
इस कार की डिमांड में जबरदस्त उछाल, बिक्री के मामले में क्रेटा और वेन्यू को भी छोड़ा पीछे
एप्पल ने भारत में उत्पादन 53 प्रतिशत बढ़ाया, ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन में हिस्सेदारी एक चौथाई से अधिक हुई
UPSC: कंबाइड मेडिकल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 1358 पदों पर होगी भर्ती
T20 जीत का जश्न: ओला इलेक्ट्रिक ने शुरू किया ‘चैंपियन महोत्सव’, स्कूटर और बाइक पर मिल रही छूट
डायनासोर के समय का है उड़ीसा का ये प्राकृतिक मेहराब, विदेशी पर्यटक भी होते हैं आकर्षक
शादी पर उठे विवादों पर मोनालिसा ने कहा, हमने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, अफवाहों में सच्चाई नहीं
ममता कुलकर्णी ने प्रशंसकों को दिखाया अपना नया परिवार
एएआई में नौकरी का अवसर: अप्रेंटिस के 133 पदों पर निकली वैकेंसी, 22 मार्च से पहले भरे फॉर्म
राशिफल 13 मार्च 2026:ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
राशिफल 11 मार्च 2026: मेष को जमीन विवाद में राहत, वृष और मिथुन के लिए करियर में सफलता के संकेत
Eid Al Fitr 2026: 20 या 21 मार्च कब मनाई जाएगी ईद? जानिए तारीख, महत्व और इस पर्व की खास परंपराएं
पेरू में भारी बारिश के चलते 283 जिलों में आपातकाल की घोषणा

महायुद्ध के बीच एलपीजी संकट पर बोले पीएम मोदी...कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे हैं

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को सुरक्षा देने के लिए पूरी तरह तैयार अमेरिका: व्हाइट हाउस
राशिफल 13 मार्च 2026:ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
'द 50' से बाहर होने पर बोलीं दिव्या अग्रवाल, 'मैं किसी भी तरह का रियलिटी शो नहीं करूंगी'
प्रियंका चोपड़ा ने फिर बढ़ाया भारत का मान, ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुआ अभिनेत्री का नाम
कृति सेनन से 'बेहतर होने की जंग' में यामी गौतम की सफाई, कहा, 'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती'
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचीं नीना गुप्ता, फोटो शेयर कर दी शुभकामनाएं
लाफ्टर शेफ सीजन 3 में 'निया शर्मा 2.0', सेट पर छाया हंसी का माहौल
'15 साल में बना प्यार भरा परिवार', अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह
वैष्णो देवी में जन्मदिन मनाने पर बोलीं संदीपा धर- यह मेरे लिए आध्यात्मिक जीवनशैली
दो जी सिने अवॉर्ड मिलने पर बोलीं अनीत पड्डा, 'मैंने मेहनत से अपने पापा का सपना पूरा किया'
शंकर महादेवन: कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से लेकर सुरों के सरताज बनने का सफर, बिना सांस लिए गया था पहला गाना
सुभाष घई ने युवाओं को दी सीख, बोले-एआई को दुश्मन नहीं, सहायक टूल समझें
लियोनार्डो दा विंची के आविष्कारों से रूबरू हुईं आहाना कुमरा, इटली ट्रिप को बताया 'जादुई'
रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के साथ फेफड़ों व हृदय के लिए फायदेमंद है भुजंगासन
हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका
कमर दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन
हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली, खानपान में इन चीजों को करें शामिल
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
रीढ़ की हड्डी को लचीला और मन को शांत बनाता है 'मारीच्यासन'
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
बार-बार पेट फूलना किसी बड़े खतरे का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
हेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है 'सेल्फ लव'
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन
थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं
रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां
प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन, मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंद
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
थायराइड से तनाव तक कई समस्याओं में लाभकारी होता है सर्वांगासन
हेल्थ टिप्स : वात, कफ और पित्त प्रवृत्ति के लिए छाछ पीने के नियम अलग, जानें कैसे सही अनुपात में करें सेवन
देखें आज 13/03/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope