• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 व 19 को टोंक में

Rajasthan Shikshak Sangh (Ambedkar) District-Level Educational Conference in Tonk on the 18th and 19th - Tonk News in Hindi

-पहाडिय़ा मैरिज गार्डन में आयोजित होगा सम्मेलन, तैयारियों को लेकर बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय



टोंक। राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर), जिला टोंक की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बैरवा धर्मशाला, टोंक में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्वेश मेहरा ने की। बैठक में संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 एवं 19 सितंबर को पहाडिय़ा मैरिज गार्डन टोंक में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा बारूपाल करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि सतवीर सिंह, पूर्व आईपीएस एवं अध्यक्ष, अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी, जयपुर होंगे। जिला अध्यक्ष रामरतन खटीक ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मुकेश कराडिय़ा को संयोजक, राकेश कुमार बैरवा को सहसंयोजक तथा मुरलीधर वर्मा को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जिलेभर से शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे तथा शैक्षिक एवं शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष हरिराम बड़ीवाल, शिवराज बैरवा, जयंती प्रकाश नुवाल, सुरेश कुमार बंसीवाल, सुदर्शन जोनवाल, मदनलाल वर्मा, श्योजी लाल बैरवा, सुरेश कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार बैरवा, छोटू लाल चंदेल, बृजमोहन कोली, ओमप्रकाश वर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Shikshak Sangh (Ambedkar) District-Level Educational Conference in Tonk on the 18th and 19th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan teachers association, ambedkar, tonk news, district education conference, teachers conference, krishna barupal, satveer singh, ramratan khatik, teacher welfare, education conference, rajasthan education, tonk rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved