टोंक। टोंक को रेल से जोड़ने की मांग को लेकर आन्दोलनरत लोक जन शक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव अकबर खान बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर में पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ से उनके निवास पर मिले। जिन्होंने टोंक के लिए स्वीकृत रेल योजना की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही भूमि अवाप्ति के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखने व भूमि अवाप्ति की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने लोक जन शक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव अकबर खान को विश्वास दिलाया है कि वह न सिर्फ पत्र लिखेंगे बल्कि व्यक्तिगत सम्पर्क करके जल्दी ही मुख्यमंत्री से बात करूंगा।
मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने अकबर खान की पीठ थपथपाते हुए रेल के लिए किये जो रहे प्रयासों की सराहना की, साथ ही कहा कि आप निस्वार्थ भाव से रेल के लिए काम कर रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्हाेंने कहा कि निश्चित ही टोंक में रेल आनी चाहिए, जल्दी ही रेल आएगी।
इस दौरान खान के साथ लोजपा जिला अध्यक्ष रामजस टाटावत, लोजपा जिला महासचिव सिराज खान टोंकी, अशोक विश्नोई, प्रभु मेरोठा, राहुल सिंह चौहान, आबिद सांखना, सीताराम खंगार, राजेश माली, हरिराम गुर्जर, रामेश्वर जाट, रूपनारायण मीणा, राजेंद्र जैन, बनवारी लाल बैरवा, दुर्गा लाल बैरवा, धर्मेश साहू, सीताराम चौधरी, सोनू कुमावत आदि मौजूद थे।
गुजरात में कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी का थामा दामन
उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार पर भाजपा में मंथन, विरोधी दलों के स्टैंड का है इंतजार
कोलकाता पुलिस ने CM आवास में घुसपैठ मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की
Daily Horoscope