• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर रैगर समाज की बैठक सम्पन्न

Raigar Community Meeting Held Regarding the Third Mass Marriage Ceremony - Tonk News in Hindi

टोंक। रैगर समाज नि:शुल्क तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की बैठक रविवार को प्रात: 11 बजे केसर सिंह बाकोलिया की अध्यक्षता मे रैगरान बालाजी मंदिर तेलियो का तालाब टोंक मे आयोजित किया गई। सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष जयनारायण वर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 3 मई मिती ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया रविवार को गंगा जमुना मैरिज गार्डन चतुर्भुज तालाब के पास पुरानी टोंक मे आयोजित किया जायेगा। महासचिव बजरंगलाल वर्मा ने बताया कि विवाह के लिए 25 जोड़ो का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसका पंजीयन 1 फरवरी से 10 अप्रैल तक विवाह योग्य वर-वधु का पंजीयन किया जायेगा एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया। सचिव नवल किशोर शेरस्या ने बताया कि बैठक मे विवाह सम्मेलन के पंजीकरण हेतु आवेदन पत्रों का वितरण किया गया, सामूहिक विवाह हेतु सहयोग राशि के लिए रसीद बुको का वितरण किया गया। बैठक मे समिति अध्यक्ष जयनारायण वर्मा, महासचिव बजरंगलाल वर्मा, कोषाध्यक्ष नवल किशोर शेरस्या, संयोजक धर्मेन्द्र सालोदिया, हरिराम बड़ीवाल, हनुमान हिनोनिया, सहसंयोजक गोविन्दराम कराडिय़ा, किस्तूरचंद शेरसिया, रामस्वरूप चौमिया, रामपाल झारोटिया, भवानीशंकर शेरस्या, राजकुमार तुंगरिया, संरक्षक बाबूलाल तुंगरिया, सचिव हेमन्त तसीवाल, सत्यनारायण जाबडोलिया, मुकेश बंसीवाल, संघठन मंत्री ओमप्रकाश कराडिय़ा, प्रचार मंत्री देवेंद्र कुमार पलिया, मीडिय़ा प्रभारी मुकेश कराडिय़ा, कार्यालय मंत्री मुरलीधर बडेरिया, नरेश कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raigar Community Meeting Held Regarding the Third Mass Marriage Ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raigar community, meeting, held regarding, third mass marriage ceremony, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved