• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक जिले की खबरें यहां पढ़िए...गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस

Prime Minister Safe Motherhood Day, organized for health check-ups of pregnant women. - Tonk News in Hindi

टोंक। चिकित्सा विभाग गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाचं के उद्देष्य से जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस दिन जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और जीवनरक्षक टीके भी लगाए गयें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर के गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच सेवायें उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान संचालित किया जा रहा है। डॉ. चौधरी ने बताया की भारत सरकार से निर्देशानुसार अब 9 तारीख के अतिरिक्त भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जाना है। एक से अधिक बार अभियान आयोजित किए जाने से चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच चिकित्सा संस्थान पर आवश्यकतानुसार की जा सकेगी एवं सामान्य जांचों के साथ-साथ हाईरिस्क प्रेगनेन्सी को चिन्हित कर आवश्यक उपचार एवं सलाह दी जा सकेंगी। टोंक जिले में जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी तक के सभी चिकित्सा केंद्रों पर प्रत्येक माह की 9 तारीख के अतिरिक्त, 18 व 27 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जा रहा है। इन दिनांको को राजकीय अवकाष होने पर अगले दिन आयोजित किया जाता है। सीएमएचओ डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, हृदय स्पंदन व प्रसव से संबंधित जटिलताओं की जांच की गई। वहीं गर्भवती महिला के शरीर में कैल्शियम व खून की कमी नहीं आए, इसके लिए आईएफए, कैल्शियम और अन्य आवश्यक दवाइयां दी गई। दाबडदुंबा प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
टोड़ारायसिंह। उपखण्ड के दाबडदुंबा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में दाबडदुंबा प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फाइनल मैच दाबडदुंबा टीम और रतवाई टीम के बीच खेला गया। फाइनल में टॉस जीतकर पहले दाबडदुंबा टीम खेलते हुए 10 ओवर में 54 रन बनाए, जवाब में रतवाई टीम खेलते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 46 रन बना सकी। इस प्रकार दाबडदुंबा टीम 8 रन से जीत हासिल कर प्रतियोगिता में ट्राफी और नकद पुरस्कार राशि 15 हजार 501 रुपए उठाए। वहीं उप विजेता रही रतवाई टीम को 7 हजार 5 सौ रुपए और ट्राफी पर संतोष करना पड़ा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि पूर्व डीआर रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि गांवों से निकलने वाली प्रतिभाएं ही आज देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने खेल में हार-जीत दो पहलू होते हैं, जिसमें एक की जीत और दूसरे की हार निश्चित होती है। ऐसे में खिलाडिय़ों को उत्साह और जोश के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कप्तान आरडी डूडी, नरेश पंवार, आशाराम मीणा, दीपू सैन, तेजपाल चौहान, बलराम जाट, मनीष गुर्जर, भागचंद दहिया सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित थे।
जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

टोड़ारायसिंह। राजकीय महाविद्यालय टोडारायसिंह में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चतुर्थ दिन की शुरुआत शारीरिक व्यायाम से की गई। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा गोद ली गई बस्ती रतवाई गांव में नशा मुक्ति व साइबर क्राइम के सम्बंध में जागरूकता रैली निकाली गई तथा स्वयंसेवकों द्वारा रतवाई गांव के मुख्य चौराह पर नशा मुक्ति व साइबर क्राइम पर नुक्कड़ नाटक किए गए और गांव में संदेश दिया गया कि नशे से दूर रहे। इस दौरान नागरिकों को आनलॉइन गेमिंग एवं लालच भरे फर्जी निवेशो में होने वाले साइबर क्राइम से सावधान रहने एवं दूर रहने हेतु प्रेरित किया। इसके पश्चात दल-वाइज स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर नशामुक्ति एवं साक्षरता सम्बंधी सर्वे रिपोर्ट तैयार की, जिसमें परिवार के सदस्य जो नशा करते हैं तथा उनके प्रकार तथा नशे करने के कारणों की जानकारी प्राप्त की। इस कार्यकम में अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन, टोडारायसिंह इकाई की संचालक पुष्पा शर्मा एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।
जीएसएम बोटूंदा की ओर से किसान सभा का आयोजन

टोड़ारायसिंह। बोटून्दा ग्राम सेवा सहकारी समिति टोडारायसिंह (टोंक) में किसान सभा का आयोजन किया गया। किसान सभा में मुख्य अतिथि इफको के उप क्षेत्र प्रबंधक शशि प्रकाश जाखड़ रहे, वही अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश दबकिया ने की। किसान सभा में किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फसल के बीजों को 5-10 मिली प्रति किलोग्राम बीज की दर से नैनो डीएपी से उपचारित करे एवं जब फसल 30 से 35 दिन की हो जाए तो नैनो डीएपी 4 एमएल प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिडक़ाव करें इस प्रक्रिया में 30-40 प्रतिशत दानेदार डीएपी कम उपयोग में लेना है। साथ ही नैनो यूरिया 4 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर जब फसल 30 से 35 दिन की हो जाए उसे समय नैनो यूरिया और नैनो डीएपी एक साथ मिलाकर छिडक़ाव करें। नैनो उत्पादों के साथ खरपतवार नाशक और अन्य कीटनाशक दवाओं का छिडक़ाव आसानी से किया जा सकता है। इस प्रकार किसान भाई नैनो उर्वरकों का प्रयोग कर दानेदार खाद की मात्रा को आधा कर सकते हैं जिससे कि मृदा, जल और वायु को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है क्योंकि दानेदार खाद की 30-40 प्रतिशत मात्रा ही पौधों द्वारा उपयोग में लाई जाती है, बाकी शेष मात्रा मृदा, जल और वायु को प्रदूषित करती है जबकि नैनो उर्वरक 90 से 95 प्रतिशत तक पौधे द्वारा उपयोग में लाई जाती है, जिससे प्रदूषण नहीं के बराबर होता है। किसान भाई अपनी फसल नैनो यूरिया का प्रयोग करे, साथ हीं उन्होंने किसानों को ड्रोन से छिडक़ाव करने की सलाह दी। सभा में ग्राम सहकारी समिति अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश दबकिया, व्यवस्थापक पप्पू लाल शर्मा और सह व्यवस्थापक रोहित कुमार प्रजापत, उपाध्यक्ष शिव पाल मीणा, गोपाल शर्मा, सत्यनारायण गुर्जर, नंद लाल मीणा, महेन्द्र मीणा, राम कल्याण मीणा, प्रह्लाद शर्मा, जगदीश शर्मा, बछराज शर्मा, बाबू लाल रैगर, मोती रैगर, गंगाराम गुर्जर, सुनिल कुमार वर्मा, भगवान सहाय वर्मा, प्रेमचन्द, बद्री शर्मा सहित बड़ी संख्या किसान उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित सवीना को जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित

टोंक। बनेठा कस्बे की छात्रा का इंस्पायर योजना के तहत बेहतरीन माडल प्रस्तुत कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर जिला कलेक्टर ने सम्मानित किया है। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा देशभर में इंस्पायर योजना संचालित की जा रही है। जिसके तहत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम नागौर में सेठ किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया था। जिसमे प्रदेशभर के नन्हे बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढक़र एक प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत किए गए। बेहतरीन प्रोजेक्ट तैयार करने पर टोंक जिले की एकमात्र सवीना योगी का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ। सवीना योगी का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने पर टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने छात्रा को जिले का मान बढ़ाने एवं विज्ञान और नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर महोदया ने बालिका से मॉडल संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि यह सम्मान विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और विज्ञान के प्रति उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। ताकि यह देश के लिए कुछ नया करने के लिए प्रेरित हो। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी टोंक कृष्ण गोपाल शर्मा एवं उनियारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिराम मीणा ने बताया कि केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक योजना संपूर्ण देश के युवाओं में किया गया ऐसा निवेश है जो विज्ञान के अध्ययन एवं अनुसंधान को विकसित करता हैं। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा सवीना योगी ने बताया कि इस सफलता से हौंसला ओर बड़ा है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भी स्थान बनाऊंगी। इसके लिए विद्यालय के अध्यापक हरीश जैन के दिशा-निर्देशन में कड़ी मेहनत कर रही हूं। इंस्पायर अवार्ड उनियारा ब्लॉक प्रभारी मीठालाल मीणा एवं विद्यालय के संचालक हरीश जैन ने कहा कि सवीना के चयन होने पर जिले का मान बढ़ा है। इस मौके पर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक टोंक रामगोपाल बलाई, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी टोंक कृष्ण गोपाल शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उनियारा हरिराम मीणा, इंस्पायर अवार्ड उनियारा ब्लॉक प्रभारी मीठालाल मीणा,विद्यालय संचालक हरिश जैन, इंस्पायर अवार्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित बालिका सविना योगी व अभिभावक सांवरमल योगी उपस्थित रहे।
टोंक में संचालित दुकान से लिए खाद्य पदार्थ के 02 नमूने

टोंक। आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाये जाने हेतु विशेष अभियान ‘शुद्ध आहार- मिलावट पर वार’ के तहत टोंक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा की कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर द्वारा टोंक शहर में संचालित फर्म श्री महावीर डिपार्टमेंटल स्टोर इंदिरा कॉलोनी टोंक का औचक निरीक्षण कर कृष्णा घी एवं सरस घी के 2 नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाया गया, साथ ही 58 किलो कृष्णा घी एवं 49 किलो सरस घी को सीज किया साथ ही महान घी एवं सरस घी के खाली डिब्बे भी मौके पर मिले जिनको भी सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि मिलवाटी खाद्य तेल, मिलावटी घी, मिलावटी दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ (मावा, पनीर इत्यादि) मिलावटी मसाले, अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री (पेय पदार्थ, आटा, बेसन, इत्यादि) तथा खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मिलावट पाये जाने पर नियमानुसार मिलावट खोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
न्यायाधीश ने जिला कारागृह का निरीक्षण कर जानी बंदियों की समस्याएं

टोंक। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने शुक्रवार को जिला कारागृह टोंक का साप्ताहिक निरीक्षण कर सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया गया। न्यायाधीश ने जिला कारागृह टोंक में कारागार की व्यवस्थाओं संबंधी जानकारीयां ली गईं। न्यायाधीश ने कारागार में स्थित विधिक सेवा क्लिनिक का अवलोकन किया गया। जेल परिसर साफ-सुथरा पाया गया। जिला कारागृह में निरीक्षण के दौरान जेल में भोजन की गुणवता की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति, कोर्ट पेषी एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में नि:शुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कुल पुरूष बंदी संख्या 402 उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान जेलर राजेश मीणा, एसिसटेंट लीगल एड डिफेंस कॉउंसिल अधिवक्ता पंकज कुमावत एवं डीएसलएसए, टोंक कार्मिक उपस्थित रहें।
सेना दिवस : परेड देखने के लिए देवली और दूनी से दल रवाना

देवली । 78वें आर्मी डे के ऐतिहासिक आयोजनों में सम्मिलित होने के लिए पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली से 40 विद्यार्थियों और 16 स्टाफ सदस्यों का दल जयपुर रवाना हुआ। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य व दल प्रभारी वसुधा शर्मा के नेतृत्व में यह दल जगतपुरा महल रोड पर सेना की परेड की रिहर्सल देखेगा और भवानी निकेतन कॉलेज में आयोजित ‘अपनी सेना को जानें’ प्रदर्शनी का अवलोकन करेगा। व्याख्याता सत्यप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति का संचार करेगा और वे सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या के दौरान एक हजार ड्रोन से ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा भी देखेंगे। इसी तरह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी से स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) का एक दल शुक्रवार को जयपुर के लिए रवाना हुआ। दल को हाल ही में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए कैप्टन रणवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और तिरंगा दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि दल प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका के नेतृत्व में विद्यार्थी प्रताप नगर महल रोड पर सेना की भव्य परेड और भवानी निकेतन स्कूल में सेना की प्रदर्शनी देखेंगे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बडगूजर ने सेना दिवस के महत्व पर जानकारी दी और दल में त्रिलोक कलाल, हेमराज चौधरी, मुकेश गुर्जर, पूजा सेन और मुरली सैनी सहित 50 विद्यार्थी शामिल रहे।
निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र का बूथ लेवल एजेंट सम्मेलन आयोजित

निवाई । अस्सी फुट रोड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में निवाई-पीपलू विधानसभा बीएलओ 2 कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, निवाई-पीपलू विद्यायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमाकान्त शर्मा एवं पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने दीप प्रजवलित कर किया। विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बूथ लेवल एजेंट बैठक के दौरान प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल ने कहा कार्यकर्ता अपने बूथ में जाकर फॉर्म 7 और 8 पर कार्य करें, कार्यकर्त्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा की कार्यकर्ता आगामी नगर पालिका और पंचायतीराज चुनावों बकी तैयारी जुट जाये कार्यकर्ता एसआईंआर में नाम दुरुस्त कर अधिक से अधिक भाग ले। विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिमसें निवाई विधानसभा के सभी पदाधिकारीगण, बीएलओ 2 सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष इसरानी ने कहा अपने अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदाता नाम जुड़वाने पर जोर दिया जाए। वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि परिष्कृत मतदाता सूची ही लोकतंत्र की जीत है, प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी हित में काम करे। इस दौरान पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जोनापुरिया, पूर्व डीआर ममता चौधरी, पूर्व प्रधान उनियारा, ममता जाट, शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी, पुरुषोत्तम शर्मा, निवाई महामंत्री जयनारायण कुमावत, वंश प्रदीप पारीक, आशाराम गुर्जर, नारायण यादव, छोटू शर्मा, जितेंद्र विजय सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय जीवन बीमा के मुख्य सलाहकार की यूनिट बैठक का आयोजन

टोंक। भारतीय जीवन बीमा निगम टोंक शाखा के आजीवन अध्यक्ष क्लब मेंबर जगदीश प्रसाद टेलर के अभिकर्ताओं की यूनिट बैठक का आयोजन किया गया। टेलर ने अपने अभिकर्ताओं को जानकारी देते हुए समझाया कि मैं 1989 से लेकर आज तक अनवरत रूप से कार्य करता रहा हूं और पिछले 25 वर्ष से अधिक समय से अध्यक्ष क्लब मेंबर का लक्ष्य पूर्ण करते हुए आजीवन अध्यक्ष क्लब मेंबर की पात्रता हासिल की है आपके द्वारा सभी अभिकर्ताओं को एजेंसी क्लब मेंबर के लाभों की विस्तृत चर्चा कीए आपकी टीम सदस्यों को लगातार योजनाबद्ध तरीके से बड़े प्रीमियम पॉलिसी करने का आह्वान किया तथा स्वयं की टीम के लिए ‘‘चलो जैसलमेर’’ प्रतियोगिता का आह्वान भी किया, उन्होंने भी अभिकर्ताओं को माला, साफा, पहनाकर उपहार भेंट करते हुए स्वागत किया तथा 15 जनवरी तक भरत पारेख से मिलने की प्रतियोगिता के लिए मोटिवेट किया। जनवरी, फरवरी एवं मार्च में अद्वितीय नव व्यवसाय कार्य करने का संकल्प लिया। रमेश चन्द माली, रामावतार सैन, हनुमान अध्यक्ष क्लब मेंबर ने शतक पॉलिसी का संकल्प लिया। शाखा प्रबंधक रामचरण मीना ने क्लब मेंबर बेनिफिट, यूनिट प्लान बेनिफिट्स, पेंशन प्लान बेनिफिट्स एवं वर्तमान प्रतियोगिताओं पर फोकस किया। अभिकर्ताओं का हौसला बढ़ाया तथा निवाई शाखा में बेहतरीन नव व्यवसाय कार्य करने के लिए आव्हान किया।
ककोड़ मे तीन दुकानो से चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने वारदात के दस दिनों के भीतर किया खुलासा
बनेठा । बनेठा थाना पुलिस ने गत दिनों में ककोड़ ग्राम में तीन दुकानों का ताला तोडक़र चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर मात्र दस दिनों के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। थाना प्रभारी भागीरथ सिंह ने बताया कि ककोड़ ग्राम मे गत 28 दिसंबर की रात्रि को अज्ञात व्यक्तियो द्वारा तीन दुकानो के ताले तोडकर दुकानो मे रखे वेल्डिंग मशीन, ग्रेन्डर मशीन, हैमर मशीन, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग होल्डर, 20 एल्युमिनियम की खिड़कियां, ट्राइटर मशीन, हेंड कट, 5 पूडे देसाई के, 5 पूडे दो माई के 4 पूरे स्पेशल बीड़ी, 10 पैकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट, 3 विमल गुटखा पैकेट, 9 पैकेट दिलबाग, 5 किलो वाले 5 पैकेट चीनी के, 2 किलो चाय, सिल्वर 4 बड़े भगूने, 1 कढाई सिल्वर, गैस सिलेंडर, चूल्हा, क्रेशर का स्टार्टर, ड्रिल मशीन, मागोनी, बाल्टी, संडासी, चकला, गिलास व बर्तन व करीब 7500 रूपये नकदी को चुराकर ले गए थे इसके बाद तीनों दुकानदारो द्वारा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उनियारा डीएसपी आकांक्षा चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी भागीरथ सिंह, हैड कांस्टेबल अचल सिंह, कांस्टेबल गणपत एवं फैज मोहम्मद की टीम गठित कर जांच शुरू की गई जिस पर अनुसंधान कर संदिग्ध मुल्जिम ओम प्रकाश पुत्र महावीर मीना उम्र 24 साल निवासी अरनिया माल थाना मेहंदवास जिला टोंक से पुछताछ की गई जिस पर उक्त संदिग्ध मुल्जिम द्वारा प्रकरण की उक्त घटना को करना कबूल किया गया जिस पर मुल्जिम ओमप्रकाश मीणा को गिरफ्तार किया गया तथा मुल्जिम ओम प्रकाश मीणा को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया। मुल्जिम ओम प्रकाश मीणा से बरामदगी एवं अन्य मुल्जिमों के संबंध मे जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister Safe Motherhood Day, organized for health check-ups of pregnant women.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister, safe motherhood day, organized, health check-ups, pregnant women, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved