• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेफरी के निर्णय को लेकर मैदान पर भिड़े खिलाडी व समर्थक

Players and supporters came on the opposition of the decision of referee - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा के खेल मेदान में रेफरी द्वारा दिए गए निर्णय को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। वहां मौजूद लोगों ने समझा-बुझा कर मामला शांत कराया, लेकिन मामला दो समुदायों के बीच का होने से एकबारगी तो खेल मैदान पर तनाव हो गया। जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मेदान पर हैण्डबॉल, हॉकी, सॉफ्टबॉल की खेल प्रतियोगिता हो रही है। रविवार को हैण्डबॉल मैच के दौरान मोहल्ला सादात व थांवला की टीम के बीच मैच खेला जा रहा था। इस दौरान मैच रेफरी आरिफ नकवी के मोहल्ला सादात एवं संयोजक टीम अल अमीन की टीम के पक्ष में निर्णय देने पर थांवला की टीम के खिलाडियों व कोच सीताराम जाट ने आपत्ति जताते हुए वॉकआउट कर दिया तथा मैदान के बीच खडे होकर विरोध जताने लगे। मैच देख रहे कई समर्थक भी इस हंगामे में शामिल हो गए। देखते ही देखते टीमों के समर्थक दो गुटों में बंट गए व माहौल तनावपूर्ण हो गया। मैच के दौरान मौजूद रईस अहमद, चन्द्रकांत शर्मा, शारीरिक शिक्षक भंवर नरेन्द्र सिंह सहित अन्य ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया व प्रतियोगिता में मैच अम्पायर के निर्णय को अंतिम निर्णय मानने की बात कही तथा आपसी समझाईश की। इसी दौरान किसी ने थाना पुलिस को सूचित कर दिया, लेकिन पुलिस मामला निपटने के बाद पहुंची। इस पर वहां लोगों ने रोष भी जताया। फोटो कैप्शन 03टीएनके 09 टोंक।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Players and supporters came on the opposition of the decision of referee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: players, decision of referee, state high school malpura tonk, sports competition in malpura, sports hindi news, malpura hindi news, tonk hindi news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved