• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीपलू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी परिवहन में ट्रैक्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Peeplu polices big action: Tractor seized for illegal gravel transportation, three accused arrested - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र सिंह भाटी के निर्देश पर थानाधिकारी हरिमन मीणा के सुपरविजन में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की।

एसआईटी टीम व उप निरीक्षक सुखलाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में ग्राम पंचायत भवन के पास से एक बिना नंबर का महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली सहित जब्त किया गया, जो लाल रंग का था। मौके से चालक मोहन बलाई (उम्र 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसी कार्रवाई के दौरान प्रकरण संख्या 73/2025 के तहत धारा 115(2) व 126(2) बीएनएस में वांछित चल रहे माहिर खान (25) एवं इकराम खान (37) – दोनों निवासी मदारीपुरा थाना झिराना को भी गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुखलाल, हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल भागचंद, कान्हाराम, सुरेंद्र व जीतराम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध बजरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Peeplu polices big action: Tractor seized for illegal gravel transportation, three accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, illegal gravel mining, action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved