• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कार्यक्रम में टोंक से पदाधिकारी हुए शामिल

Officials from Tonk participated in the International Vaishya Mahasammelan. - Tonk News in Hindi

टोंक। अन्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान के तत्वाधान में आयोजित दीपावली सजावट सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह जयपुर में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े थे। जिला महामंत्री महेंद्र दुसाद खंडेलवाल लाला एवं प्रदेश मंत्री अशोक गांधी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान द्वारा हर वर्ष जयपुर में सजावट करने पर पुरस्कार वितरण किए जाते हैं, उसी कड़ी में इस बार भी यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एनके गुप्ता, प्रदेश प्रभारी धु्रवदास अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कालानी, सोहनलाल तांबी, युवा प्रदेश महामंत्री केदार गुप्ता, कृष्णअवतार बाजरगान, प्रदेश महिला अध्यक्ष चारु गुप्ता, महिला प्रदेश महामंत्री सीमा सेठी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के सानिध्य में आयोजित किया गया, जिसमें शानदार सजावट करने वालों को का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में मारवाड़ीयो का 24 प्रतिशत योगदान है। कार्यक्रम में टोंक से जिला प्रमुख एवं प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष सरोज बंसल, भाजपा नेता एवं जयपुर भाजपा सह प्रभारी नरेश बंसल, टोंक जिला अध्यक्ष रामजीलाल विजयवर्गीय, कार्यकारी जिला अध्यक्ष रोहित जैन सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रदेश महामंत्री केदार गुप्ता द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officials from Tonk participated in the International Vaishya Mahasammelan.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, international vaishya mahasammelan, rajasthan, diwali, sneh milan ceremony, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved