• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निवाई : मामूली कहासुनी ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, वृद्ध की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Niwai : Minor dispute took the form of bloody conflict, old man died, happiness of marriage turned into mourning. - Tonk News in Hindi

निवाई (टोंक) | निवाई थाना क्षेत्र के भांवता गांव की खेड़ा की ढाणी में शुक्रवार की रात एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस झगड़े में 70 वर्षीय एक वृद्ध की जान चली गई, जबकि दोनों पक्षों के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस घर में 20 अप्रैल को शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ आगामी 20 अप्रैल को होने वाली एक शादी बनी। आरोपी कजोड़ के भतीजे अभिषेक की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी में आए एक मेहमान ने मृतक प्रभु बैरवा की पुत्रवधू के साथ गाली-गलौच कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चल गए। झगड़े के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए प्रभु बैरवा (70) को राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में मृतक का पुत्र भी घायल हुआ है। वहीं, दूसरे पक्ष से कजोड़ बैरवा और मूर्तिया देवी (65) को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।
शनिवार सुबह घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बस स्टैंड मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण ट्रैफिक व्यवस्था ठप्प हो गई, जिसे देखते हुए प्रशासन को रूट डायवर्ट करना पड़ा।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा और थानाधिकारी घासीराम मीणा भारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्यवाही और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने एक बार शव लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन पुलिस की पुन: समझाइश के बाद शव का अंतिम संस्कार हेतु सुपुर्द किया गया।
पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल संदिग्धों की तलाश हेतु टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Niwai : Minor dispute took the form of bloody conflict, old man died, happiness of marriage turned into mourning.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: niwai news, tonk crime news, murder case bhawata village, family dispute, rajasthan police, accused arrested, marriage turned into mourning, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved