• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीमराना : नीडेक कंपनी में वेतन वृद्धि को लेकर बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठी-डंडों से हमला, पथराव में टूटे शीशे, वार्ता बेनतीजा

Neemrana: Uproar over Wage Hike at Nidec Company; Protesters Attacked with Sticks, Windows Shattered in Stone-Pelting, Talks End Inconclusively - Tonk News in Hindi

नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) | नीमराना रीको औद्योगिक क्षेत्र के जापानी जोन स्थित नीडेक कंपनी (Nidec Company) में शनिवार को वेतन बढ़ोतरी सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक संघर्ष में बदल गया। वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच गतिरोध इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, श्रमिक सुबह से ही कंपनी गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने आकर प्रदर्शनकारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से स्थिति बिगड़ गई और आक्रोशित श्रमिकों ने भी जवाब में पथराव शुरू कर दिया। पथराव के कारण कंपनी के टाइम ऑफिस के शीशे टूट गए और एक-दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस झड़प में करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं, जिनमें से एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही नीमराना प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोटपूतली-बहरोड़ सेक्टर की पुलिस और आरएसी (RAC) के जवानों को मौके पर बुलाया गया। एसडीएम महेंद्र सिंह यादव, एएसपी सुरेश कुमार खींची, डीएसपी चारुल गुप्ता और डीएसपी सचिन शर्मा सहित कई थानों के प्रभारी भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को संभाला।
सीआईटू (CITU) के जनरल सेक्रेटरी वीएस राणा ने भी मौके पर पहुँचकर श्रमिकों से वार्ता की। प्रशासन ने श्रमिकों की मांगों पर चर्चा के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। करीब दो घंटे तक चली मैराथन वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों की 13 में से 12 मांगों को स्वीकार कर लिया। हालांकि, मुख्य मांग 'वेतन वृद्धि' पर सहमति नहीं बन सकी।
कंपनी के एचआर (HR) विभाग का कहना है कि वेतन वृद्धि का निर्णय उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद लिया जाएगा। प्रबंधन ने कमेटी को 7 दिन का समय देते हुए तर्क दिया कि राजस्थान सरकार भी जल्द ही वेतन संशोधन करने जा रही है, जिसके बाद वेतन बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन श्रमिक तुरंत वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े रहे, जिसके कारण वार्ता बेनतीजा रही।
फिलहाल, कंपनी गेट पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और बड़ी संख्या में श्रमिक धरने पर बैठे हैं। प्रशासन दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का लगातार प्रयास कर रहा है। मौके पर नीमराना तहसीलदार विक्रम सिंह, रिको आरएम एसआई हसन और आसपास के कई थानों का जाब्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Neemrana: Uproar over Wage Hike at Nidec Company; Protesters Attacked with Sticks, Windows Shattered in Stone-Pelting, Talks End Inconclusively
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neemrana news, nidec company protest, japanese zone neemrana, labour strike rajasthan, salary increment issue, police force neemrana, industrial dispute, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved