• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजकीय कन्या महाविद्यालय टोंक में सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जोर

National Youth Day celebrated at Government Girls College, Tonk, with emphasis on road safety and drug de-addiction - Tonk News in Hindi

टोंक। राजकीय कन्या महाविद्यालय टोंक में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के छठे दिन महाविद्यालय सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करके की गई। मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी सम्पतराम वर्मा ने ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। यातायात प्रभारी भैंरूलाल ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सुलोचना मीना ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और सभी से रोड सेफ्टी की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पीयूष पारीक ने किया।
एनएसएस अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि गुलजार बाग चौराहे पर छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया, जिसमें बस्ती के लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया। दोनों कार्यक्रमों में महाविद्यालय के संकाय सदस्य और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National Youth Day celebrated at Government Girls College, Tonk, with emphasis on road safety and drug de-addiction
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national youth day, celebrated, government girls college, tonk, emphasis, road safety, drug de-addiction, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved