• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माहे रमजान : अलविदा जुमे की नमाज हुई अदा, सैंकड़ों नमाजियों ने की दुआएं खैर

Month of Ramadan: Alvida Jumma Prayers Offered, Hundreds of Worshippers Pray for Well-being - Tonk News in Hindi

टोंक। बरकतों एवं रहमतों के माहे रमज़ान में आने वाले जुमातुल विदा की नमाज शुक्रवार को जिलेभर में अदा की गई। इसके लिए विशेष इंतेज़ाम आदि किए गए। नगर परिषद एवं जिला प्रशासन एवं मस्जिद कमेटी से जुडे़ नौजवानों सहित दुकानदारों ने सहयोग किया। काफला जामा मस्जिद के बाद एक तरफ सुभाष बाजार एवं दूसरी तरफ बर्फ वाली गली तक इंतजाम नमाज के इंतजाम किए गए। इसके साथ ही जिलेभर में कई जामा मस्जिदों में जुमातुल विदा की नमाज हुई। इसी प्रकार शाही जामा मस्जिद बड़ा कुआ क्षेत्र में भी जुमातुल विदा की नमाज अदा की गई। वहां भी सके लिए विशेष इंतजाम किए गए। उल्लेखनीय है कि इस बार जुमातुल विदा की नमाज 20 मार्च को भी हो सकती है। यदि माहे रमजान का महीना 29 दिनों का हुआ तथा 29 रमजान को चांद दिखाई दिया तो, 20 मार्च को ईद होगी। यदि चांद माहे रमजान की 30 तारीख को दिखा, तो 20 मार्च को अलविदा जुमे की नमाज फिर अदा होगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अलविदा जुमा मानकर की गई नमाज के दौरान एकता भाईचारे पर जोर देते हुए नेक राह पर चलने का संदेश दिया गया। साथ ही अमन-चैन की दुआएं की गई। हजारों लोगों ने एक साथ दुआएं खैर की।
जुमातुल विदा की नमाज के बाद बाजारों में ईद की खरीदारी की भी रोनक देखने को मिली। काफला बाजार, छावनी, बड़ा कुआ क्षेत्र, लाडली बैगम की मस्जिद के आसपास लोगों को खरीदारी के लिए तांता लगा नजर आया। जुमातुल विदा के अवसर पर कई बच्चों ने भी रोजे रखे तथा कई जगह सामूहिक रोजा इफ्तार के कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Month of Ramadan: Alvida Jumma Prayers Offered, Hundreds of Worshippers Pray for Well-being
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: month of ramadan, alvida jumma, prayers, offered, hundreds, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved