• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवदिवसीय ग्यारह कुण्डात्मक श्री राम रुद्र महायज्ञ पोस्टर का मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने किया विमोचन

Minister Kanhaiya Lal Chaudhary released the poster of the nine-day eleven-kundatmak Shri Ram Rudra Mahayagna - Tonk News in Hindi

28 मई से 5 जून तक होगा महायज्ञ का आयोजन

टोंक। मालपुरा श्री खेड़ापति बालाजी मन्दिर शेरगढ़ रोड बालापुरा टोरडी में 28 मई से 5 जून तक आयोजित नवदिवसीय ग्यारह कुण्डात्मक श्री राम रुद्र महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। महायज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष चतुर्भुज जाट व समिति सदस्य श्योजी लाल कहार ने बताया कि मंगलवार को कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने श्री राम रुद्र महायज्ञ के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान संत श्री अमरदास जी नागा महाराज व समिति सदस्य मौजूद रहे। समिति सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के मुख्य अतिथि श्री श्री 108 श्री मोतीगिरी जी महाराज व अतिथि श्री राजूदास जी महाराज होंगे। यज्ञ सरक्षक श्री श्री 108 श्री विष्णुदास जी त्यागी महाराज, श्री श्री 108 शंभूदास जी महाराज व श्री रामदास जी त्यागी होंगे। नवदिवसीय ग्यारह कुण्डात्मक श्री राम रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत 31 मई शनिवार को श्री शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। वही 29 मई से 4 जून तक सांय 8 बजे से 11 बजे तक भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा।
वही 28 मई 2025 बुधवार को कलश यात्रा, दशविधस्नान, प्रायश्चित्त संकल्प, मण्डप प्रवेश, गणपत्यादि पूजनम, ब्राह्मण वरण, अरणिमंथन होगा। 29 मई 2025 गुरुवार को गणपत्यादि पूजनम, मण्डलाधि स्थापन पूजन नित्यार्चन हवन, आरती होगी। 4 जून 2025 बुधवार गणपत्यादि पूजनम, पूजन नित्यार्चन हवन, आरती, 5 जून 2025 गुरुवार को नित्यार्चन हवन, क्षेत्रपाल बलिदान, पूर्णाहुति, ब्राह्मण, सन्त विदाई एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister Kanhaiya Lal Chaudhary released the poster of the nine-day eleven-kundatmak Shri Ram Rudra Mahayagna
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister, kanhaiya lal chaudhary, shri ram rudra mahayagna, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved